फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona effect: हंगरी में दो माह बाद स्टेडियम में दर्शकों ने उठाया फुटबॉल मैच का लुत्फ

Mon, 01 Jun 2020 06:15 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हंगरी के फुटबॉल प्रशंसक मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे। हंगरी लॉकडाउन के बाद दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। हंगरी फुटबॉल संघ ने बृहस्पतिवार को क्लबों को मार्च के बाद पहली बार शर्तों के साथ स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोलने की छूट दी थी।

विज्ञापन


इन शर्तों में स्टेडियम में हर दूसरी पंक्ति को खाली और दर्शक वाली हर सीट के बाद तीन सीट खाली छोड़ना शामिल है। शनिवार को देश के पूर्वोत्तर शहर मिसकोल्स में डियोसग्योर और मेजोकोवेस्द के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने कहा कि हम स्टेडियम में आकर खुश हैं।

प्रशंसक रिचर्ड कोवास ने कहा,‘हम नियमों का पालन करेंगे क्योंकि ऐसा नहीं करने पर हो सकता है मैच फिर से दर्शकों के  बिना खेला जाए।’ इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 2,255 दर्शक मौजूद थे। यह मुकाबला डियोसग्योर ने 1-0 से जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें