फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल को शीर्ष भारतीय घरेलू लीग बनाना चाहती है एएफसी

Mon, 14 Oct 2019 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
isl - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल की घरेलू संरचना में सुधार के लिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने जो प्रस्ताव पेश किया है उसमें आई-लीग की जगह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) शीर्ष घरेलू लीग बनाना है।

विज्ञापन


इसका खाका सोमवार को कुआलालंपुर में एएफसी के साथ आईएसएल और आईलीग के अधिकारियों के साथ एएफसी और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की बैठक में तैयार हुआ। इस बैठक में आईएसएल के अयोजक एफएसडीएल के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके मुताबिक आईएसएल की विजेता टीम को एएफसी चैंपियंस लीग के प्लेऑफ में खेलने का मौका मिलेगा जबकि आई-लीग की विजेता टीम को एएफसी कप में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इसका फैसला फीफा/एएफसी की 2017 की रिपोर्ट की सिफारिशों पर विचार कर एक ‘पैकेज’ के तहत हुआ है। एएफसी के महासचिव दातो विंडसर जान ने कहा,‘हर किसी को भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने के लिए अच्छा करना होगा। भारतीय फुटबॉल के विकास में सर्वश्रेष्ठ फैसला करना होगा।
विज्ञापन


एएफसी देश को एक शीर्ष लीग की तरफ ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस पैकेज में हर चीज को काफी सोच विचार कर तैयार किया गया। इसका मकसद सिर्फ भारतीय फुटबॉल को बढ़ावा देना है। हमने एआईएफएफ से कह दिया है कि लीग के 10-12 टीमें काफी नहीं है। यह बड़ा होना चाहिए।’ अब प्रस्ताव को मंजूरी के लिए एएफसी की कार्यकारी समिति और एआईएफएफ की कार्यकारी समिति के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें