चेन्नइयिन एफसी ने एएफसी कप में पहली जीत दर्ज करते हुए नेपाल के मनांग मार्शीआंगडी क्लब को 2-0 से हराया। इंडियन सुपर लीग चैम्पियन रही चेन्नइयिन टीम ने ग्रुप ई में मिनर्वा पंजाब से पहला मैच ड्रा खेला था।
पूर्व आई लीग चैम्पियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने बुधवार को एएफसी कप मैच में बांग्लादेश के अबाहानी ढाका से 2-2 से ड्रा खेला। ग्रुप ई के मुकाबले में महमूद अल अमनाह (16वें) और श्रेयस गोपालन (42वें) ने मिनर्वा के लिए गोल दागे जबकि नबीब नेवास जिबोन (20वें) और संडे चिजोबा (48वें) ने घरेलू टीम के लिये गोल किए।
मिनर्वा पंजाब ने पहले मैच में चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेलने वाली शुरूआती एकादश में दो बदलाव किए। पंजाब की टीम हालांकि अब एएफसी कप में अपनी पहली जीत की तलाश में है।