फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल के इस खिलाड़ी के नाम 1000वां गोल, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tue, 29 May 2018 10:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PORTUGALvsTUNISIA
विज्ञापन

एसी मिलान के स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा ने मेजबान पुर्तगाल की ओर से रिकॉर्ड 1000वां गोल दागा बावजूद इसके टीम को ट्यूनिशिया के खिलाफ विश्व कप पूर्व अभ्यास मैच में 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा। टीम स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना उतरी थी।

विज्ञापन


प्रशंसकों को उम्मीद थी कि टीम मार्च में जिनेवा में नीदरलैंड्स के हाथों मिली 0-3 की हार से उबरकर शानदार जीत दर्ज करेगी पर ऐसा नहीं हुआ। यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल के लिए सिल्वा ने 22वें और जोओ मारियो ने 34वें मिनट में एक-एक गोल किया।

ट्यूनिशिया को एनिस बद्री ने 34वें और फखरुदीन बेन यूसुफ ने 64वें मिनट में गोल कर बराबरी दिलाई। पुर्तगाल को अब दो जून को बेल्जियम और सात जून को अल्जीरिया के खिलाफ खेलना है। इन मैचों में भी रोनाल्डो के नहीं खेलने की संभावना है।

विज्ञापन

इटली ने सऊदी अरब को 2-1 से हराया 

italy vs saudi arabia
सेंट गलेन (स्विट्जरलैंड) मारियो बेलोटेली के दम पर इटली ने सऊदी अरब को 2-1 से मात नए कोच रॉबर्टो मनचीनी का जीत के साथ स्वागत किया। मनचीनी के नेतृत्व में टीम का यह पहला मैच था। लिवरपूल के मारियो ने चार साल बाद टीम में वापसी का शानदार गोल और जीत के साथ मनाया। सऊदी अरब विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को मेजबान रूस के खिलाफ करेगा। वहीं 60 साल में यह पहला मौका होगा जब चार बार का पूर्व चैंपियन विश्व कप में नहीं खेलेगा। इटली के लिए मारियो ने 21वें मिनट और आंद्रे बेलोटेली ने 58वें मिनट में एक-एक गोल किया। सऊदी अरब के लिए एकमात्र गोल अल शेहरी ने 72वें मिनट में किया।  

मैक्सिको ने वेल्स से खेला गोलरहित ड्रॉ 
पासाडोना (कैलिफोर्निया)। मैक्सिको ने विश्व कप की अपनी तैयारियों की शुरुआत वेल्स के साथ मैत्री मैच में गोल रहित ड्रॉ के साथ की। मैक्सिको को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को चैंपियन जर्मनी के खिलाफ करनी है। मैक्सिको की टीम ने मैच में कई मौके बनाए पर उसकी टीम वेल्स के गोलकीपर वेन हेनेसी को चकमा देने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन

फ्रांस ने आयरललैंड को 2-0 से हराया

france vs ireland
पेरिस। फ्रांस ने विश्व कप की अपनी तैयारियों की शुरुआत अभ्यास मैच में रिपब्लिक आयरलैंड पर 2-0 से शानदार जीत के साथ की। विजेता टीम के लिए दोनों गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। फ्रांस के लिए यह गोल ओलिवियर गिरोर्ड ने 40वें मिनट और नाबिल फेकिर 43वें मिनट में दागे। ओलिवियर का यह फ्रांस के लिए 31वां गोल है। अन्य मैचों में अमेरिका ने बोलीविया को 3-0 से, तुर्की ने ईरान को 2-1 से और कोरिया ने होंडुरस को 2-0 से पराजित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें