फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Qualifier: हंगरी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणी, पीएम जॉनसन ने बताया अपमानजनक

Fri, 03 Sep 2021 07:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
विज्ञापन
बोरी जॉनसन - फोटो : social media
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर फुटबॉल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरी जॉनसन ने शुक्रवार को इसकी निंदा की है। उन्होंने इसे अपमानजनक करार दिया है। दरअसल, गुरुवार को हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने हंगरी को 4-0 से हरा दिया। इसके बाद हंगरी के कुछ फैंस ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी की थी। वहीं, अब इस घटना को ब्रिटेन के पीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि गुरुवार की रात हंगरी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया गया। जॉनसन यहीं नहीं रुके, उन्होंने फीफा से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह के दुर्व्यवहार को खेल से पूरी तरह से मिटा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें