फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव को रौंदते हुए फाइनल में पहुंचा भारत, रविवार को बांग्लादेश से खिताबी मुकाबला

Fri, 27 Sep 2019 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय अंडर-18 फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मालदीव को 4-0 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के लिए नरेंद्र गहलोत (सातवें मिनट), मनवीर सिंह (79वें मिनट) और निंथोइंगानबा मीथेइ (81वें मिनट) ने गोल किए।

विज्ञापन


अहनफ राशीद के आत्मघाती गोल ने भारतीय जीत के अंतर को बढ़ाने में मदद की। फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम मैच के शुरुआत से ही दबदबा कायम कर लिया था।

इंटरकॉटिनेंटल कप में सीनियर टीम का हिस्सा रहे नरेंद्र ने हेडर से गोलकर सातवें मिनट में भी टीम को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने इसके  बाद मालदीव की रक्षापंक्ति पर दबाव बरकरार रखा लेकिन टीम गोल के लिए मौके बनाकर गेंद से नियंत्रण खो दे रही थी। इस बीच मालदीव के गोलकीपर ने कुछ शानदार बचाव किया।
विज्ञापन

 
बता दें कि इससे पहले भारत को बांग्लादेश ने गोलरहित ड्रा पर रोका था, लेकिन उसने अपनी अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को 3-0 से हराया था। मालूम हो कि इस मैच में अंतिम दो गोल इंजरी टाइम में किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें