फाइनल स्कोर पनामा 1-6 इंग्लैंड
90 मिनट: निर्धारित 90 मिनट का खेल समाप्त हो गया है। स्टापेज टाइम में मिला चार मिनट का खेल भी खत्म, इसी के साथ इंग्लैंड ने पनामा पर 6-1 से जीत दर्ज कर फाइनल-16 राउंड में जगह बनाई।
स्कोर पनामा 1-6 इंग्लैंड
78 मिनट: आखिरकर पनामा भी अपना विश्व कप में पहला गोल करने में सफल रही। कप्तान फेलिप बलॉय ने गोल दागा. इसके साथ वह अपने देश के लिए विश्व कप का पहला गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए।
70 मिनट: मैच में अब सिर्फ 20 मिनट का खेल शेष। इंग्लैंड पूरे मैच में इस कदर हावी है जैसे पनामा नहीं मैच किसी स्कूल टीम से चल रहा हो।
यह विश्व कप की उनकी पहली हैट्रिक, इसी के साथ हैरी केन मौजूदा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद वह इस विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। साथ-साथ इंग्लैंड फुटबॉल इतिहास के वह तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने फीफा विश्व कप में हैट्रिक जमाई हो।
62 मिनट: हैरी केन इंग्लैंड के लिए दागा छठवां गोल। रुबेन लोफ्टस ने लंबी दूरी से हैरी केन की तरह गेंद बढ़ाई, जिसके बाद उन्होंने आसानी से बॉल को गोल में डिफक्लेक्ट कर दिया। इस हैट्रिक के बाद हैरी केन को कोच साउथगेट ने बाहर बुला लिया।
46 मिनट: दूसरे हाफ का खेल शुरू।
इंग्लैंड के लिए शुरुआती 45 मिनट का खेल सनसनीखेज रहा। यह हाफ पनामा के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अगर पनामा विश्व कप का सबसे बड़ा कमबैक करने में सफल नहीं रहता है तो इंग्लैंड अंतिम 16 में खेलने का हकदार बन गया है और पनामा के खेल यहीं खत्म हो जाएगा।
विश्व कप इतिहास में यह पांचवां मौैका है, जब पहले हाफ में किसी ने टीम ने अपने विरोधी के ऊपर 5 गोल किए।
45 मिनट: इसी के साथ हाफ टाइम का खेल खत्म हुआ।
स्कोर: इंग्लैंड 5- 0 पनामा
43 मिनट: इंग्लैंड को इस मैच की दूसरी पेनल्टी मिली। यह विश्व कप की 16वीं पेनल्टी थी, जिसे गोल में तब्दील करने में इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने कोई गलती नहीं की। हैरी केन ने इस बार बाईं ओर शॉट लगाया जबकि गोलकीपर जैम पेनेडो दाएं ओर छलांग लगा बैठे। यह हैरीकेन का इस मैच में दूसरा और विश्व कप 2018 में चौथा गोल था।
स्कोर: इंग्लैंड 4- 0 पनामा
40 मिनट: स्टोंस ने किया इस मैच का अपना दूसरा गोल। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पनामा पर बनाई 4-0 की बढ़त
स्कोर: इंग्लैंड 3- 0 पनामा
36 मिनट: जेसी लिंगार्ड ने इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल किया।
इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की। राइट फूट से पावरफूल किक, जिसे गोलकीपर के पास रोकने का कोई मौका नहीं। यह हैरी केन का इस विश्व कप के दो मैच में तीसरा गोल है।
स्कोर: इंग्लैंड 2- 0 पनामा
19 मिनट: पनामा के बॉक्स में इंग्लिश खिलाड़ी जेसी लिंगार्ड को गिराया गया। रेफरी ने पेनल्टी दी। इंग्लैंड के लिए गोल करने का सुनहरा मौका।
स्कोर: इंग्लैंड 1- 0 पनामा
7 मिनट: इंग्लैंड ने दागा पहला गोल, अनमार्क्ड जॉन स्टोंस ने कॉर्नर पर हेडर जमाते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलवाई। दौड़ लगाते हुए बॉक्स के पास पहुंचना और बॉटम कॉर्नर ढूंढना वाकई काबिल-ए-तारीफ था।
1 मिनट: किक ऑफ और मैच शुरू।
5:20 दोनों ही टीमें मैदान पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रगान शुरू।
5:10 इंग्लैंड की शुरुआती लाइनअप: जॉर्डन पिकफोर्ड, केली वॉकर, जॉन स्टोंस, हैरी मैगुइरे, ट्रिपपीयर, जेसी लिंगार्ड, जॉर्डन हैंडरसन, एशले यंग, रहीम स्टर्लिंग, हैरी केन
पनामा की शुरुआती लाइनअप: जैम पेनेडो, माइकल मुरिलो, फिदेल एस्कोबार, रोमन टोरेस, गेब्रियल गोमेज, ब्लास पेरेज, एडगर बारसेनास, आर्मान्डो कूपर, एरिक डेविस, अनिलल गोडाय, जोस लुइस रोड्रिगेज
5:00 नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।