पेले, गेरसन और रिवेलिनो जैसे स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित ब्राजील ने एक बार फिर 1970 में अपना दम दिखाते हुए विश्वकप में कब्जा जमाया था। मैक्सिको में हुए इस विश्वकप में ब्राजील ने दो बार की चैंपियन इटली को 4-1 से धोकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती थी।
ब्राजील ऐसा करने वाली पहली टीम थी। अपने खिताबी सफर तक में ब्राजील ने सभी मैच जीते। वेस्ट जर्मनी ने उरुग्वे को 1-0 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह पहला मौका था जब विश्व कप का प्रसारण रंगीन टीवी पर हो रहा था। रिकॉर्ड दर्शक इसका गवाह बने। यही नहीं यह पहला मौका था जब उत्तरी अमेरिका में इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।