फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 फुटबाल प्रशंसकों को किया गया गिरफ्तार

Wed, 07 Nov 2012 02:46 PM IST
पेरिस/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस में 100 फुटबॉल प्रशंसकों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांसीसी पुलिस ने यह कदम प्रशंसकों के बीच हुए एक झगड़े के बाद उठाया। इन सभी को ठीक डायनमो जागरेब और पेरिस सेंट जर्मेन फुटबाल क्लबों के बीच होने वाला मुकाबले के पहले गिरफ्तार किया गया। इस संबंध बात की जानकारी एक समाचार एजेंसी ने दी है, उसके मुताबिक पुलिस ने लगभग 100 क्रोएशियाई प्रशंसकों को एक होटल में हिरासत में रखा है।
विज्ञापन


इसके अलावा फ्रांसीसी पुलिस ने 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिन पर झगड़े में शामिल होने का आरोप है। झगड़े के दौरान एक क्रोएशियाई प्रशंसक के घायल होने की बात भी सामने आई है। अगर ये प्रशंसक दोषी पाए जाते है तो इन्हें जेल या जुर्माने की सजा हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें