खेल के 44वें मिनट में वाराणसी को उस समय सफलता मिली जब उनकी शालिनी वर्मा ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच ड्रॉ होने में पर निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। वाराणसी मंडल ने टाई ब्रेकर में 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया। वाराणसी मंडल की ओर से कोमल, नंदनी, शालिनी वर्मा, और चांदनी पटेल ने स्कोर किए।
आगरा की ओर से सपना व रिशिका गोल करने में कामयाब हो सकीं। इस प्रकार वाराणसी ने फाइनल मुकाबला 5-3 के स्कोर से जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और विशिष्ट अतिथि अवैतनिक सचिव यूपी फुटबाल संघ मोहम्मद शाहिद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश।
- फोटो : अमर उजाला
चार पूल में फुटबॉल के कुल 29 मुकाबले
महिला वर्ग की पांच दिवसीय प्रतियोगिता एक से आठ अगस्त तक खेली गई। शुरू के पांच दिनों तक नॉकआउट जबकि अंतिम तीन दिन तक नॉकआट आधार पर मुकाबले खेले गए। इसके दो ग्रुप में पांच पांच टीमें जबकि दो अन्य पूल में चार-चार टीमों के खिलाड़ियों ने कुल 29 मैच खेले।
खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रादेशिक सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 18 मंडल के 288 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। - विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, वाराणसी