फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: टाई ब्रेकर...4-2 से वाराणसी ने आगरा मंडल की महिला टीम को हराया, जीती ट्रॉफी; शानदार प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 05:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

स्टेडियम के मैदान में प्रादेशिक समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें वाराणसी की टीम ने आगरा मंडल की टीम को मात दे दी। 
विज्ञापन
डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News: सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई प्रादेशिक समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल में मैच ड्रॉ रहने पर नतीजा हासिल करने के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें वाराणसी ने अगरा मंडल की टीम को हराकर विजेता ट्राॅफी अपने नाम किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने तेज गति से खेल शुरू करते हुए आगरा मंडल के पेनल्टी एरिया में हलचल मचाई लेकिन गोलकीपर ने बचाव कर गोल की संभावना को खत्म किया। 

खेल के 14वें मिनट में वाराणसी की रक्षापंक्ति खिलाड़ी से टकराकर लौटी गेंद पर रिबाउंड किक से गोल कर साक्षी ने आगरा को 1-0 की बढ़त दिला दी। गोल करने के बाद आगरा की टीम जहां रक्षात्मक खेलना शुरू किया। वाराणसी मंडल लगातार हमले करती रही लेकिन आगरा की गोलकीपर मनीषा से पार नहीं पा सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

खेल के 44वें मिनट में वाराणसी को उस समय सफलता मिली जब उनकी शालिनी वर्मा ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच ड्रॉ होने में पर निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। वाराणसी मंडल ने टाई ब्रेकर में 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया। वाराणसी मंडल की ओर से कोमल, नंदनी, शालिनी वर्मा, और चांदनी पटेल ने स्कोर किए। 

आगरा की ओर से सपना व रिशिका गोल करने में कामयाब हो सकीं। इस प्रकार वाराणसी ने फाइनल मुकाबला 5-3 के स्कोर से जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और विशिष्ट अतिथि अवैतनिक सचिव यूपी फुटबाल संघ मोहम्मद शाहिद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश। - फोटो : अमर उजाला
चार पूल में फुटबॉल के कुल 29 मुकाबले
महिला वर्ग की पांच दिवसीय प्रतियोगिता एक से आठ अगस्त तक खेली गई। शुरू के पांच दिनों तक नॉकआउट जबकि अंतिम तीन दिन तक नॉकआट आधार पर मुकाबले खेले गए। इसके दो ग्रुप में पांच पांच टीमें जबकि दो अन्य पूल में चार-चार टीमों के खिलाड़ियों ने कुल 29 मैच खेले।
 
खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रादेशिक सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 18 मंडल के 288 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। - विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें