दिन का दूसरा मैच फुटबॉल नर्सरी बनाम वाराणसी खेल छात्रावास के बीच हुआ। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में के 69वें मिनट में राजेश यादव ने एकल प्रयास से गोल करने का प्रयास किया लेकिन खेल छात्रावास के खिलाड़ी ने पेनल्टी एरिया में गोल करने से रोक दिया। अंत में दोनों टीम का स्कोर 0-0 रहा। रेफरी की भूमिका अजय यादव, जैसल कुमार, राहिल अनवर, विनोद यादव, संजिव पटेल, अतुल कुमार, सनी कन्नोजिया ने निभाई।जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद मौजूद रहे।