फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: पेनल्टी शूटआउट से चैंपियन का फैसला, 7 गोल करने वाले बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट; पढ़ें खेल की खबरें

Sun, 06 Apr 2025 04:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मान के साथ उन्हें प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान पर अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को खत्म हुई। फाइनल सामाजिक विज्ञान और कला संकाय के बीच हुआ।

विज्ञापन


विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। कला संकाय ने तीन जबकि सामाजिक विज्ञान संकाय के खिलाड़ी मात्र एक गोल कर सके। कला संकाय ने दो  गोल के अंतर से सामाजिक विज्ञान संकाय को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट में सात गोल करने वाले अनुपम सोरेन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन यह मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा। मैच का निर्णय करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। कला संकाय की ओर से आकाश, करण और सुजीत ने गोल दागे जबकि सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से केवल सिद्धार्थ सिंह धामी ही गोल कर सके। 

फाइनल मुकाबला कला संकाय ने 3-1 से जीत लिया। मैच के बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार कला संकाय के कप्तान करण को मिला। टूर्नामेंट में सर्वाधिक सात गोल करने वाले कला संकाय के अनुपम सोरेन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में विज्ञान संस्थान ने वाणिज्य संकाय को 2-1 के अंतर से जीत लिया। बेस्ट प्लेयर दीपक बने। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत शांडिल्य ने  खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। 

अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो बीसी कापरी ने किया। मुख्य रेफरी की भूमिका राहुल पटेल, लाइंसमैन शहजाद अहमद और गोपी यादव, स्कोरर नितीश और मोहम्मद आदिल मौजूद रहे। डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. प्रदीप, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. निर्मला होरो, प्रो. पंकज, प्रो. संदीप सिंह, डॉ. शैलेश मौजूद रहे।

संजोई अखाड़े में होगा दंगल 150 पहलवान दिखाएंगे दम
कुराश एसोसिएशन की ओर से स्व. मेवा और स्व. हीरा पहलवान की स्मृति दंगल संजोई अखाड़े पर होगा। पूर्वांचल के 150 पहलवान दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता चार मई को होगी। आयोजन सचिव अजीत पाल ने बताया कि प्रतियोगिता शाम तीन बजे शुरू होगी। अध्यक्षता वाराणसी कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र पाल करेंगे। 

जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में अंशुल को पहला स्थान
किरठल गांव के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। 53 किलो में वाराणसी की अंशुल यादव ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। कल से पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। 

चैंपियंस एकादश ने साइकेट्रिक विभाग को 7 विकेट से हराया
चिकित्सा विज्ञान संस्थान प्रीमियर लीग शनिवार को रुइया मैदान पर खेला गया। पहला मैच चैंपियंस एकादश बनाम साइकेट्रिक विभाग के बीच खेला गया। पहले मैच में साइकेट्रिक की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। जवाब में चैंपियंस एकादश ने सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में ब्लड बैंक की टीम ने ऑफिस एवेंजर की टीम को हराया। ऑफिस एवेंजर ने 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। 

अंतरराष्ट्रीय टेनिस खेलने प्रियांशी जॉर्डन रवाना
पैरा एथलीट सिगरा निवासी प्रियांशी शनिवार को जॉर्डन रवाना हो गई। राजधानी अम्मान में 10 से 16 अप्रैल तक प्रतियोगिता होगी। पिता शंभू केसरी ने बताया कि प्रियांशी वाया दिल्ली अम्मान जाएंगी। पैरा एथलीट अंडर-17 आयुवर्ग में टेनिस की टॉप सीड खिलाड़ी हैं। 

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में खेल मैदान का उद्घाटन
रामनगर के राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र का प्रवेश उत्सव मनाया गया। विद्यालय में दो निजी संस्थाओं के सहयोग से नए खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। विद्यार्थियों को बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के अभ्यास की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय हैंडबॉल में काशी की नैना ने यूपी को दिलाया कांस्य
राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता हाथरस में शनिवार को खत्म हुई। नैना के प्रदर्शन से यूपी ने कांस्य पदक जीता है। उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी की नैना यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। नैना परमानंदपुर के विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। 



उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि नैना ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल, जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप और राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने में सफलता हासिल की है। जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय और सचिव शम्स तबरेज शैंपू ने नैना को बधाई दी है। 

खिलाड़ियों को सम्मानित करते डाॅ. एके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
चैंपियन बनकर लौटी टीम का सम्मान
प्रादेशिक रग्बी की चैंपियन बनकर वाराणसी लौटी विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान शुक्रवार को विकास इंटर कॉलेज में किया गया। रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर एके सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वाराणसी की बालिका रग्बी फुटबॉल टीम ने मेजबान लखनऊ को 20-0 से हराकर अंडर-12 प्रादेशिक रग्बी का खिताब नाम किया। वाराणसी की टीम में रोशनी राजभर, सृष्टि पटेल, प्रियांशी सिंह और खुशी पटेल ने स्कोर किया।

बैडमिंटन के ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
बैडमिंटन: 500 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन का प्रशिक्षण लेने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल शनिवार को इंडोर हॉल में हुआ। पहले दिन 500 युवा स्टेडियम में ट्रायल देने पहुंचे थे। पहले दिन 93 खिलाड़ी चयनित हुए। कोच श्याम धर दूबे ने बताया कि बालिका वर्ग में 9 से 11, 12 से 14 और 14 से 18 आयुवर्ग में 50 का चयन हुआ है। बालक वर्ग के इसी भार वर्ग में 43 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

84 खिलाड़ियों ने लिया पेनल्टी कॉर्नर का प्रशिक्षण
नए सत्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर में शनिवार को 84 खिलाड़ी शामिल हुए। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में चल रहे शिविर में हॉकी खिलाड़ियों ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का प्रशिक्षण दिया। 15 दिवसीय शिविर में 5 खेलों की 300 खिलाड़ियों ने बारीकियां सीखीं। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष के डॉ. एके सिंह ने शिविर शुरू कराया। छठवें दिन हॉकी खिलाड़ियों को स्कूप, फ्लाइंग पास के अलावा पावर बूस्टर का प्रशिक्षण दिया गया। 

मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
एडीआरएम इंफ्रा रोशन लाल के ऑलराउंडर प्रदर्शन से संरक्षा विभाग को मिली जीत
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से लहरतारा मिनी स्टेडियम में शनिवार को अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गए। एडीआरएम इंफ्रा रोशन लाल यादव की बल्लेबाजी ओर गेंदबाजी में हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत संरक्षा विभाग ने चिकित्सा विभाग की टीम को 61 रनों से हरा दिया। 

ऋषभ की अद्धशतकिय पारी से इंजीनियरिंग विभाग ने कार्मिक विभाग को 65 रनों से हरा दिया।  टॉस जीतकर इंजीनियरिंग विभाग ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। कार्मिक विभाग की टीम 17.4 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में संरक्षा विभाग ने 182 रन बनाए। राकेश ने 46 रन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) रोशन लाल यादव ने 38 रन बनाए। चिकित्सा विभाग की तरफ से सत्यनारायण ने तीन, संजय ने दो विकेट लिए जबकि एक रनआउट हुआ।
विज्ञापन

28वीं प्रदेशस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए एथलीटों की सूची जारी
जिला एथलेटिक्स संघ ने बरेली में 10 से 12 अप्रैल को होने वाली 28वीं प्रदेशस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले के एथलीटों की सूची शनिवार को जारी कर दी। काशी के 12 पुरुष और 9 महिला एथलीट अलग-अलग स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे। महिला वर्ग की चार एथलीट दो-दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में रघुबीर पटेल ने दोहरी स्पर्धा के लिए पंजीकरण कराया है।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि पुरुष वर्ग में रघुबीर पटेल 100 और 200 मीटर दौड़ में, अमन सिंह 100 मीटर दौड़ में, धर्मेंद्र पाल और अजय पाल तीन किलोमीटर दौड़ में, सत्यम 110 मीटर बाधा दौड़ में, शुभम 200 मीटर दौड़ में, देवांश और कुलदीप यादव 400 मीटर बाधा दौड़ में, आनंद यादव और कुलदीप सिंह 800 मीटर दौड़ में, गणेश 1500 मीटर दौड़ में और शक्ति यादव हैमर थ्रो स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

वहीं, महिला वर्ग में दीक्षा 400 और 800 मीटर दौड़ में, वर्षा मौर्य 800 और 1500 मीटर दौड़ में, कोमल और रेबी पाल 3000 मीटर दौड़ में, काजल 100 और 200 मीटर दौड़ में चुनौती पेश करेंगी। वर्षा वर्मा भाला फेंक में, तामसी 10 किलोमीटर दौड़ में, सोनी 5 और 10 किलोमीटर दौड़ में और कालिका सरोज चक्का फेंक स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें