फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: 16वें मिनट में आंचल ने दिलाई बढ़त, मानसी के अंतिम गोल से प्रयागराज को 4-0 से हराकर वाराणसी फाइनल में

Thu, 07 Aug 2025 09:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम में फुटबाॅल मैच के दाैरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें आंचल और मानसी ने वाराणसी मंडल को फाइनल में पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
फुटबाॅल खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News in Hindi: सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को प्रादेशिक समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। आंचल ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और मानसी के गोल ने वाराणसी मंडल को फाइनल में पहुंचा दिया। प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को वाराणसी और आगरा के बीच होगा।

विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी और प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल ने चार गोल से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का पहला गोल 16वें मिनट में आंचल पटेल ने किया और वाराणसी को 1-0 से बढ़त दिलाई। 

एक गोल से पिछड़ने के बाद प्रयागराज की अग्रिम पंक्ति और हाफ के खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे पास के सहारे खेलते हुए वाराणसी मंडल की टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले हाफ में 1-0 से वाराणसी टीम की बढ़त बरकरार रही। दूसरा हाफ दुधिया रोशनी में शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन

Varanasi News: खेल के 58वें मिनट में मिला डिफेंडर खिलाड़ी से टकराकर लौटी गेंद को वाराणसी की चांदनी ने गोलपोस्ट में पहुंचाकर बढ़त 2-0 कर दिया। 72वें मिनट में कोमल और 81वें मिनट में मानसी ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। मैच की अंतिम सीटी बजने तक प्रयागराज की तरफ से एक भी गोल नहीं हो सका। इस तरह वाराणसी की टीम फाइनल में पहुंच गई।

पहले सेमीफाइनल में आगरा ने आजमगढ़ मंडल को 2-1 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का पहला गोल खेल के 23वें मिनट में आगरा की शबाना ने किया और टीम को बढ़त दिलाई। 

एक गोल से पिछड़ने के बाद आजमगढ़ की किरन ने मैच में वापसी करने का आसान मौका उस समय गवां दिया जब डी एरिया के अंदर मिली गेंद को गोलपोस्ट के बाहर मार दी। खेल के 35वें मिनट में आगरा की शबाना ने 25 गज की दूरी से जोरदार शाॅट लगाकर टीम का दूसरा गोल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। खेल के 65वें मिनट में आजमगढ़ की आंचल ने गोल कर टीम का स्कोर 2-1 कर दिया, लेकिन आगरा को फाइनल में जाने से नहीं रोक सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें