हाल में मकाउ ओपन का खिताब जीतने वाले गगनजीत भुल्लर की अगुवाई में भारतीय युवा गोल्फरों की ब्रिगेड बुधवार से कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन कोर्स में खेले जाने वाले इंडियन ओपन में अपनी चुनौती पेश करेंगे। टूर्नामेंट में 24 देशों के गोल्फर उतर रहे हैं और खिताब के लिए गत चैंपियन आस्ट्रेलिया के डेविड ग्लीसन, भारत के भुल्लर और अनिर्वण लाहिड़ी, स्वीडन के पीटर हेनसन, स्कॉटलैंड के रिची रामसे और थाईलैंड के थावोर्न विराटचांट को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।