फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open: थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे पांच भारतीय मुक्केबाज, नजरें स्वर्ण पदक पर

Wed, 28 May 2025 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

महिला वर्ग में तमन्ना (51 किग्रा) का सामना चीनी ताइपे की लियू यू-शान से होगा, जबकि प्रिया (57 किग्रा) की भिड़ंत दक्षिण कोरिया की पार्क आह-ह्यून से होगी और अंजलि (75 किग्रा) का सामना जापान की नाओका कसाहारा से होगा।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पांच मुक्केबाज बुधवार को यहां चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे और सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। पुरुषों के ड्रॉ में जुगनू (85 किग्रा) का सामना कजाखस्तान के बेकजत तंगतर से होगा, जबकि दीपक (75 किग्रा) का सामना दक्षिण कोरिया के किम ह्योन-ताए से होगा।
विज्ञापन

महिला वर्ग में तमन्ना (51 किग्रा) का सामना चीनी ताइपे की लियू यू-शान से होगा, जबकि प्रिया (57 किग्रा) की भिड़ंत दक्षिण कोरिया की पार्क आह-ह्यून से होगी और अंजलि (75 किग्रा) का सामना जापान की नाओका कसाहारा से होगा। भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 19 सदस्यीय मजबूत दल उतारा है जिसमें चीन, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और मेजबान थाईलैंड जैसे देशों के प्रतिभाशाली मुक्केबाज शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को क्वार्टर फाइनल चरण में पांच भारतीय मुक्केबाजों का सफर समाप्त हो गया। महिलाओं के ड्रॉ में यसिका राय (48 किग्रा) और आभा सिंह (54 किग्रा) सर्वसम्मत निर्णय से अपने मुकाबले हार गईं। पुरुषों के वर्ग में पवन बर्तवाल का 55 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन समाप्त हो गया जबकि नोथोई सिंह (50 किग्रा) और ध्रुव सिंह (80 किग्रा) को भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें