फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Aug 2015 05:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ उनके घर में घरेलू कामकाज करने वाली महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बांद्रा पुलिस ने घरेलू सहायिका की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। घरेलू सहायिका ने आरोप लगाया है कि दंपत्ति उन्हें पर्याप्त वेतन नहीं देता और जब वह पैसे मांगती है तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि शनिवार को एक महिला सोनी सारसल ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ शिकायत की है कि वे उसे घर वापस जाने नहीं दे रहे और जब उसने वेतन मांगा तो गलत तरीके से उसे तीन दिन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बांद्रा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला के बयान का अध्ययन करने के बाद वे कांबली और उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं।
जब पूछा गया कि क्या इस दंपत्ति को समन जारी किया जाएगा तो अधिकारी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें