फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Womens Junior WC: हॉकी इंडिया ने किया विश्वकप के लिए टीम का एलान, ज्योति सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 10 Nov 2025 03:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार खांडेकर की कोचिंग वाली 20 सदस्यीय टीम में 18 मुख्य खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए ज्योति सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार खांडेकर की कोचिंग वाली 20 सदस्यीय टीम में 18 मुख्य खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य कोच खांडेकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'मैं टीम और उसके मौजूदा प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मेरा मुख्य सिद्धांत अनुशासन है और इस टीम को बनाते समय मैंने इसे ध्यान में रखा है। हमने कड़ी मेहनत की है तथा पिछले कुछ महीनो में हमारे खिलाड़ियों ने अपने खेल में काफी सुधार किया है।' भारत को पूल सी में रखा गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत एक दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद वह तीन दिसंबर को जर्मनी और फिर पांच दिसंबर को आयरलैंड का सामना करेगा।

प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जो सात से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा। खांडेकर ने कहा, 'हम सभी चिली की यात्रा के लिए तैयार और उत्साहित हैं। लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से प्रेरित हैं।'
विज्ञापन


भारतीय जूनियर महिला टीम
  • गोलकीपर – निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज
  • डिफेंडर – मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी
  • मिडफील्डर – साक्षी राणा, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेमा चानू, बिनिमा धान
  • फॉरवर्ड – सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो और सुखवीर कौर
  • वैकल्पिक खिलाड़ी – प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें