फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: लगातार चार मैचों में हार के बाद भारतीय हॉकी टीम की नजर वापसी पर, ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना

Fri, 13 Jun 2025 04:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट का यूरोपीय चरण भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए निराशाजनक रहा। उसे एम्सटेलवीन में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 1-2 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाफ भी टीम दोनों मैच हार गई।भारत अभी 12 मैचों में 15 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह-हार्दिक सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार चार मैच में हार से आहत भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अगर खिताब की अपनी उम्मीदों को बनाए रखना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले पुरुष एफआईएच प्रो लीग मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का यूरोपीय चरण भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए निराशाजनक रहा। उसे एम्सटेलवीन में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 1-2 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाफ भी टीम दोनों मैच हार गई।भारत अभी 12 मैचों में 15 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है और उसे महत्वपूर्ण अंक जुटाने और शीर्ष तीन में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूती से वापसी करनी होगी।

उंगली में चोट के कारण अर्जेंटीना के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाने वाले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच कितना महत्वपूर्ण है। हरमनप्रीत ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे न केवल हमें महत्वपूर्ण अंक हासिल करने में मदद मिलेगी, बल्कि टीम को जीत की लय भी मिलेगी। पिछले चार मैचों में हमारे कुछ मुकाबले करीबी रहे हैं, लेकिन हमें हार का सामना करना पड़ा। हम इसे बदल कर जीत हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन


नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के लिए संघर्ष करती रही और उसने अंतिम क्षणों में गोल भी खाए। अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय रक्षा पंक्ति का प्रदर्शन बेहद खराब रहा जिसके कारण टीम को पराजय झेलनी पड़ी। भारत को पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में भी संघर्ष करना पड़ा और अर्जेंटीना के आठ की तुलना में वह केवल तीन पेनल्टी कॉर्नर ही हासिल कर सका।

ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ भारत को अब किसी भी तरह की गलती से बचना होगा और जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। भारत ने पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और टीम उस मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। भारत अपने यूरोपीय चरण का समापन 21 और 22 जून को बेल्जियम के खिलाफ दो मैचों के साथ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें