फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro Hockey League : भारत ने प्रो लीग में जर्मनी को 3-0 से हराया, आठ जून को एक बार फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें

Sat, 01 Jun 2024 05:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

एफआईएच प्रो हॉकी लीग के शनिवार को भारत और जर्मनी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत सिंह की टीम ने विश्व चैंपियन को 3-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफआईएच प्रो हॉकी लीग के शनिवार को भारत और जर्मनी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत सिंह की टीम ने विश्व चैंपियन को 3-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। जर्मनी ने इस मुकाबले में शानदार शुरुआ की थी, लेकिन कुछ इसे जारी नहीं रख सकी। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत (16वें मिनट), सुखजीत सिंह (41वें मिनट) और गुरजंत सिंह (44वें मिनट) ने युवा जर्मन टीम को खासा परेशान किया और जीत छीन ली। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत 13 मैचों में 24 अंकों के साथ  तीसरे स्थान पर है, जबकि अर्जेंटीना जिसे भारत ने प्रो लीग के एंटवर्प चरण के दौरान दो बार हराया था, 14 मैचों में 26 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड 12 मैचों में 26 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पहले क्वार्टर में जर्मनी के दो पेनल्टी कॉर्नर को नाकाम किया, जबकि दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के साथ मैच का पासा पलट दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें