फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: ब्राजील को लग सकता है बड़ा झटका, चोटिल नेमार के विश्वकप के पहले मैच से बाहर होने की आशंका

Thu, 28 May 2026 10:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए हैं और उनके विश्व कप के पहले मैच में खेलने की संभावना कम है। डॉक्टरों के मुताबिक नेमार को फिट होने में करीब दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
नेमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील फुटबॉल टीम को विश्व कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका लग सकता है। स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए हैं और उनके टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में खेलने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लासमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि 34 वर्षीय नेमार को पिंडली (काफ) में ग्रेड-2 की चोट लगी है। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें फिट होने में करीब दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

क्या बोले टीम के डॉक्टर?
नेमार की चोट पर अपडेट देते हुए लासमार ने कहा, 'नेमार बुधवार को ग्रांजा कोमारी ट्रेनिंग बेस पहुंचे, जहां उनके सभी मेडिकल टेस्ट किए गए। जांच में उनके काफ में ग्रेड-2 इंजरी की पुष्टि हुई है।' ब्राजील अपना पहला विश्व कप मुकाबला 13 जून को मोरक्को के खिलाफ न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेलेगा। इसी ग्रुप में हैती और स्कॉटलैंड की टीमें भी शामिल हैं।

2023 के बाद पहली बार हुई टीम में वापसी
नेमार को कोच कार्लो एंसेलोटी ने 26 सदस्यीय ब्राजीलियाई टीम में शामिल किया था। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे। नेमार अक्तूबर, 2023 के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में लौटे थे। उस दौरान उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर में उनके बाएं घुटने का क्रूसिएट लिगामेंट फट गया था। सऊदी क्लब अल-हिलाल छोड़कर हाल ही में सैंटोस क्लब से जुड़े नेमार ने इस सीजन में बहुत कम मुकाबले खेले हैं।
विज्ञापन

एक जून तक हो सकता है टीम में बदलाव
फीफा नियमों के अनुसार, ब्राजील चाहे तो एक जून तक अपनी अंतिम टीम में बदलाव कर सकता है। इसके अलावा टीम अपने पहले मैच से एक दिन पहले तक भी किसी खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकती है। नेमार की चोट ने ब्राजील की तैयारियों पर असर डाला है और अब सभी की नजरें उनकी रिकवरी पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें