फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA Women's World Cup: दो बार का चैंपियन जर्मनी पहली बार नॉकआउट में नहीं, 72वें रैंक की मोरक्को ने रचा इतिहास

Thu, 03 Aug 2023 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रुप एच में कोलंबिया शीर्ष पर रही और एकसमान छह अंक लेकर मोरक्को दूसरे स्थान पर रही। जर्मनी चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ गई। दक्षिण कोरिया चौथे स्थान पर रहा। अब कोलंबिया का सामना अंतिम-16 दौर में मेलबर्न में जमैका से होगा जबकि मोरक्को की टक्कर फ्रांस से होगी।
विज्ञापन
बाहर होने के बाद रोतीं जर्मनी की खिलाड़ी और प्री-क्वार्टर में पहु्ुंचने पर खुश मोरक्को की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की चैंपियन जर्मनी की टीम महिला फुटबॉल विश्वकप में पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंचने में विफल रही। जर्मनी ने गुरुवार (तीन अगस्त) को दक्षिण कोरिया के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। इससे पहले मोरक्को ने कोलंबिया को 1-0 से हरा दिया था। ऐसे में दुनिया में दूसरे नंबर की जर्मनी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार थी। कप्तान एलेक्जेंड्रा पोप के नेतृत्व में टीम ने कई मौके बनाए लेकिन भुना नहीं सकी।
विज्ञापन


ग्रुप एच में कोलंबिया शीर्ष पर रही और एकसमान छह अंक लेकर मोरक्को दूसरे स्थान पर रही। जर्मनी चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ गई। दक्षिण कोरिया चौथे स्थान पर रहा। अब कोलंबिया का सामना अंतिम-16 दौर में मेलबर्न में जमैका से होगा जबकि मोरक्को की टक्कर फ्रांस से होगी। दक्षिण कोरिया ने छठे मिनट में चोह सोहयान ने गोल किया। 

जर्मनी के लिए पोप ने किया गोल
जर्मनी की ओर से 42वें मिनट में कप्तान पोप ने स्कोर 1-1 किया था। पोप ने 57वें मिनट में एक और गोल किया था लेकिन वीडियो समीक्षा यानी वार तकनीक के आधार पर गोल खारिज कर दिया गया। इसके अलावा पोप का एक प्रयास गोलपोस्ट से भी टकराकर रह गया था। अंतिम क्षणों में सिडनी लोहमैन के दो प्रयास निशाने पर नहीं रहे।
विज्ञापन


मोरक्को दूसरे दौर में पहुंचने वाली अरब और उत्तरी अफ्रीकी की पहली टीम बनी
कोलंबिया को 1-0 से हराने वाली मोरक्को अरब और उत्तरी अफ्रीका का पहली टीम बन गई है। मोरक्को का निर्णायक गोल पहले हाफ के अंत में अनीसा लाहमारी ने किया था। मोरक्को इस जीत से ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही जर्मनी ने मोरक्को को पहले मैच में 6-0 से हराया था। उसके बाद मोरक्को ने दक्षिण कोरिया और कोलंबिया के खिलाफ अपने मैच जीते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें