फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA Rankings: थाईलैंड पर ऐतिहासिक जीत का भारतीय महिला टीम को फायदा, सात स्थानों की छलांग लगाई

Thu, 07 Aug 2025 07:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जीत से टीम ने इतिहास रचते हुए एएफसी महिला एशियाई कप में जगह भी बनाई। यह भारतीय महिला टीम की लगभग दो वर्षों में सर्वोच्च रैंकिंग है। टीम पिछली बार 21 अगस्त 2023 को 61वें स्थान पर थी।
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम फीफा की नवीनतम रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर 63वें स्थान पर पहुंच गई। इस जीत से टीम ने इतिहास रचते हुए एएफसी महिला एशियाई कप में जगह भी बनाई। यह भारतीय महिला टीम की लगभग दो वर्षों में सर्वोच्च रैंकिंग है। टीम पिछली बार 21 अगस्त 2023 को 61वें स्थान पर थी।
विज्ञापन


भारत ने क्वालिफायर के अंतिम मैच में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले थाईलैंड को 2-1 से हराकर पहली बार क्वालिफिकेशन के माध्यम से महाद्वीपीय टूर्नामेंट में जगह बनाई। टीम में कोविड-19 के प्रकोप के कारण टीम को स्वदेश में आयोजित एशियाई कप के पिछले सत्र से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। भारत ने अपने क्वालिफिकेशन अभियान की शुरुआत मंगोलिया को 13-0 से हराकर की और फिर तिमोर-लेस्ते (4-0) और इराक (5-0) पर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद मिडफील्डर संगीता बासफोर ने दो गोल दागकर भारत को लगभग नॉकआउट जैसे मुकाबले में थाईलैंड पर 2-1 से यादगार जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें