जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव माधव लाल ने गोल्फ क्लब को बेहतर सुविधाओं के साथ और अधिक उन्नत बनाए जाने पर जोर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्य सचिव ने कश्मीर गोल्फ क्लब की 25वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए क्लब को बेहतर तकनीक और पेशेवर ढंग से विकसित करने पर बल दिया। लाल ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों की मदद से क्लब को समय के साथ और भी बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि क्लब की गठित की गई नई कार्यकारी समिति यहां की मुख्य समस्याओं का आंकलन करेगी तथा उसके हिसाब से उनका समाधान किया जाएगा।