फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: एलिना स्वितोलिना ऑकलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, क्वार्टर फाइनल में सोने कार्टल को दी मात

Fri, 09 Jan 2026 05:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों के लिए आयोजित ऑकलैंड ओपन में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
विज्ञापन
एलिना स्वितोलिना - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने शुक्रवार को सोने कार्टल को तीन सेट में हराकर ऑकलैंड में चल रहे डब्ल्यूटीए टूर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मेलबर्न में 18 जनवरी से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अब स्वितोलिना की भिड़ंत शनिवार को अमेरिका की इवा जोविच से होगी। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज स्वितोलिना तीसरे सेट में 5–3 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 6–4, 6–7 (2), 7–6 (5) से जीत दर्ज की।

मुंबई मैराथन में 60,000 से ज्यादा धावक भाग लेंगे
मुंबई मैराथन के 21वें सत्र का आयोजन18 जनवरी को होगा जिसमें भाग लेने के लिए 60,000 से अधिक धावकों ने पंजीकरण कराया है। आयोजकों के अनुसार, विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल दौड़ में रिकॉर्ड  69,100 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें 65,400 से अधिक प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से और 3,700 वर्चुअल (ऑनलाइन) रन में भाग लेंगे। पहली बार रिकॉर्ड 14,059 धावक पूर्ण मैराथन में प्रतिस्पर्धा करेंगे। हाफ मैराथन और ओपन 10 किमी दौड़ में भी भागीदारी में भारी वृद्धि हुई है।पीडब्ल्यूएल की चुनौती के लिए 
विज्ञापन

तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल
भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल आगामी प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के लिए तैयारियों में जुटी हैं और उनके फोन पर हर दिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता युई सुसाकी के मैच चल रहे हैं ताकि उन्हें रणनीति बनाने में मदद मिले। अंतिम का पीडब्ल्यूएल में जापानी पहलवान से भिड़ना तय है जिन्हें दुनिया की सबसे दमदार पहलवान माना जाता है। अंतिम ने कहा, वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पहलवान हैं। उनके पास मुझसे ज्यादा अनुभव है लेकिन वह 50 किग्रा वर्ग की हैं और मैं 53 किग्रा वर्ग की हूं। मैं उनसे छोटी हूं। इसलिए मैं उनके मुकाबले बहुत ध्यान से देख रही हूं कि वह कैसे खेलती हैं, कैसे बचाव करती हैं, किस तरह की गलतियां नहीं करती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें