फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup: एश्ले के हेडर की मदद से जमशेदपुर एफसी की ग्रुप में पहली जीत, इंडियन नेवी को हराया

Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुंबई सिटी ग्रुप में छह अंक लेकर सबसे ऊपर है। जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं। पिछले मैच में जमशेदपुर को मुंबई सिटी से 0-5 से हार मिली थी।
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एश्ले कोलीज के दूसरे हाफ में किए हेडर की मदद से जमशेदपुर एफसी ने 132वें डूरंड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्रुप बी के मुकाबले में जमशेदपुर ने एकमात्र गोल से जीत हासिल की। एश्ले ने इंडियन नेवी के खिलाफ हुए मैच का इकलौता गोल 70वें मिनट में किया। मुंबई सिटी ग्रुप में छह अंक लेकर सबसे ऊपर है। जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं। पिछले मैच में जमशेदपुर को मुंबई सिटी से 0-5 से हार मिली थी। नेवी के खिलाफ कोच ने टीम में छह बदलाव किए थे। टीम के लिए एश्ले और साधू मरांडी ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालाकि पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें