फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup: ईस्ट बंगाल को हराकर फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी, खिताबी मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से होगी टक्कर

Wed, 20 Aug 2025 10:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इडियाकेज ने 66वें मिनट में डायमंड हार्बर को बढ़त दिलाई जिसके बाद अनवर अली ने 67वें मिनट में गोल कर ईस्ट बंगाल को बराबरी पर ला दिया। जस्टिन ने 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 23 अगस्त को होने वाले फाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिकेल इडियाकेज और जॉबी जस्टिन के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत डायमंड हार्बर एफसी ने बुधवार को सेमीफाइनल में 16 बार की चैंपियन ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराकर 134वें डूरंड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली जिसमें डेब्यू करने वाले इस क्लब का सामना नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। इडियाकेज ने 66वें मिनट में डायमंड हार्बर को बढ़त दिलाई जिसके बाद अनवर अली ने 67वें मिनट में गोल कर ईस्ट बंगाल को बराबरी पर ला दिया। जस्टिन ने 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 23 अगस्त को होने वाले फाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें