फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup 2025: नामधारी एफसी का विजय अभियान जारी, भारतीय वायुसेना को 4-2 से हराया

Sun, 03 Aug 2025 11:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

नामधारी एफसी ने 134वें डूरंड कप फुटबाल में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए भारतीय वायुसेना को 4-2 से हरा दिया। टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामधारी एफसी ने 134वें डूरंड कप फुटबाल में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए भारतीय वायुसेना को 4-2 से हरा दिया। टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गई है। विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ागन में पहला गोल वायुसेना की ओर से सैमुअल ने 7वें मिनट में किया। उसके बाद नामधारी के लिए क्लेडसन (पेनाल्टी, 37वां मिनट), अमनदीप (45वां मिनट) औ दूसरे हाफ में धर्मप्रीत (60) और स्थानापन्न सेलिंगथांग (74 वां मिनट) ने नामधारी को 4-1 से आगे कर दिया। वायुसेना के लिए दूसरा गोल संकित ने 78वें मिनट में किया लेकिन यह गोल टीम की वापसी नहीं करा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें