फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Championships: एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में जलवा बिखेरने के लिए तैयार मनु भाकर, टीम में मिली जगह

Mon, 07 Jul 2025 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 16 से 30 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सोमवार को 35 सदस्यीय टीम घोषित की गई है।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर को कजाकिस्तान में होने वाली 16वीं एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया है। 16 से 30 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सोमवार को 35 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। मनु इसमें शामिल एकमात्र ऐसी निशानेबाज हैं जो दो व्यक्तिगत स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) द्वारा घोषित अन्य टीमें सितंबर-अक्तूबर में होने वाले आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप और जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए हैं, जो सीनियर प्रतियोगिता के साथ ही होगी। एनआरएआई ने चीन के निंगबो में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) के लिए सीनियर टीम की घोषणा भी कर दी है। यह प्रतियोगिता सात से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस प्रमुख एशियाई प्रतियोगिता के लिए सीनियर टीम में 35 सदस्य हैं, जो तीन मिश्रित टीम सहित 15 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी। सीनियर टीम में वापसी करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में पुरुष एयर राइफल के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल और ओलंपियन अंजुम मौदगिल (महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन), सौरभ चौधरी (पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल) और केनान चेनाई (पुरुष ट्रैप) शामिल हैं। ईशा सिंह (25 मीटर पिस्टल), मेहुली घोष (एयर राइफल) और किरण अंकुश जाधव (एयर राइफल) दोनों सीनियर टीम में हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले और एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन और ओलंपियन राही सरनोबत को निंगबो जाने वाली टीम में जगह मिली है। एनआरएआई द्वारा घोषित दो 36 सदस्यीय जूनियर टीमों में ओलंपियन रायजा ढिल्लों ही एकमात्र बदलाव है। उन्हें मानसी रघुवंशी की जगह दिल्ली विश्व कप जूनियर महिला स्कीट टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें