फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOPS core group: पहलवान रीतिका हुड्डा बाहर, कंपाउंड तीरंदाज टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के कोर समूह में शामिल

Thu, 01 Jan 2026 07:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलवान रीतिका हुड्डा को डोपिंग में फंसने का नुकसान हुआ है और उन्हें टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना से बाहर कर दिया गया है। आइए जानते हैं अब किन-किन लोगों को इसके कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
रीतिका हुड्डा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोप कलंकित पहलवान रीतिका हुड्डा को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से बाहर कर दिया गया है, जबकि कंपाउंड तीरंदाज परनीत कौर और अभिषेक वर्मा को कोर समूह में जगह मिल गई है और डेकाथलीट तेजस्विन शंकर को डेवलपमेंटल सूची में शामिल किया गया है। पिछले साल पेरिस ओलंपिक 2024 चक्र के बाद टॉप्स सूची 179 से घटाकर 94 कर दी गई थी। 
विज्ञापन

कोर ग्रुप के खिलाड़ियों की संख्या 118 हुई
पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखते हुए इसमें कुछ और बदलाव किए गए हैं। कोर ग्रुप के खिलाड़ियों की संख्या अब 118 है जिसमें 57 सामान्य और 61 पैरा एथलीट हैं। एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता हुड्डा पिछले साल जुलाई में चयन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट में नाकाम रही थी। वह पिछले साल फरवरी में जारी टॉप्स कोर समूह का हिस्सा थी। सिमरन पेरिस पैरालम्पिक कांस्य पदक विजेता है।

लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार कंपाउंड तीरंदाजों को ताजा सूची में रखा गया है। तीरंदाजी इन खेलों का हिस्सा होगी। परनीत, अभिषेक और ज्योति सुरेखा समेत आठ कंपाउंड तीरंदाजों को कोर समूह में जगह मिली है, जबकि तीन रिकर्व सितारों दीपिका कुमारी, धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

साबले भी शामिल
ट्रैक और फील्ड से स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले, लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर और ऊंची कूद के खिलाड़ी सर्वेश कुशाररे इसमें शामिल हैं। तीन बार पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी क्लब थ्रो खिलाड़ी एकता भयान को भी कोर समूह में जगह मिली है। डेवलपमेंटल सूची में फर्राटा धाविक अनिमेष कुजूर (200 मीटर) और एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता तेजस्विन के नाम जोड़े गए हैं ।

टॉप्स में कोर समूह के खिलाड़ियों को 50000 रुपये और डेवलपमेंटल समूह के खिलाड़ियों को 25000 रुपये आउट आफ पॉकेट भत्ता दिया जाता है इसके अलावा विदेश में ट्रेनिंग और प्रतियोगिता के दौरान 25 डॉलर प्रतिदिन दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें