फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gymnastics: दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनीं

Sun, 26 May 2024 08:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

0 वर्षीय दीपा ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया। उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
दीपा करमाकर - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। रियो ओलंपिक 2016 में शामिल हो चुकीं दीपा ने महिला वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह पहली बार है जब किसी भारतीय जिमनास्ट ने इस चैंपियन में पीला तमगा हासिल किया है। 30 वर्षीय दीपा ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया। उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

निलंबन के कारण पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हैं दीपा
रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रही दीपा ने 2015 चरण में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। आशीष कुमार ने 2015 एशियाई चैंपियनशिप में व्यक्तिगत फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक जीता था। प्रणति नायक ने भी 2019 और 2022 चरण में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। डोपिंग उल्लघंन के कारण 21 महीने के निलंबन के बाद पिछले साल वापसी करने वाली दीपा आगामी पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें