फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: भारतीय कबड्डी टीमों का कमाल, पुरुषों के बाद महिलाएं भी सेमीफाइनल में पहुंचीं; पदक पक्का

Thu, 24 Sep 2026 06:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारतीय महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने ग्रुप चरण में अपना दबदबा दिखाया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
महिला कबड्डी टीम - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने गुरुवार को ग्रुप ए के अपने मुकाबलों में क्रमश: चीनी ताइपे और जापान को हराकर शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय पुरुष टीम ने जहां ग्रुप के अपने अंतिम मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से हराया, वहीं भारतीय महिला टीम ने मेजबान जापान को 50-25 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पुरुष टीम की लगातार चौथी जीत 
भारतीय पुरुष टीम की यह ग्रुप चरण में लगातार चौथी जीत थी। इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया, जापान और बांग्लादेश को हराया था। इस तरह भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और हाफ टाइम तक 23-11 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा और इस दौरान 14-10 से आगे रही। भारत ने सफल रेड से 28 अंक, तीन बोनस अंक और ऑलआउट से छह अंक हासिल किए।

महिला टीम का दबदबा
कबड्डी को 1990 में एशियाई खेलों में शामिल किए जाने के बाद से भारतीय पुरुष टीम ने नौ पदक जीते हैं। इनमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं। 2018 में भारत का स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला टूटा था, जब टीम को कांस्य पदक मिला था। भारतीय महिला टीम ने भी ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत दर्ज की हैं। उसने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराने के बाद ईरान को 37-23 से शिकस्त दी। जापान के खिलाफ मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय टीम ने पहले हाफ में 32-13 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में 18 और अंक हासिल किए। भारतीय टीम ने 37 आउट अंक, सात बोनस अंक और छह ऑल आउट अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें