फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकाऊ ग्रां प्री में मौतों का सिलसिला जारी

Sat, 17 Nov 2012 12:37 PM IST
मकाऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हांगकांग में चल रही सीटीएम मकाऊ टूरिंग कार कप में दुर्घटनाओं का दौर जारी है। इस ग्रां प्री में फिलिप याऊ की मौत के बाद रफ्तार प्रेमियों में खौफ की स्थिति पैदा हो गई है। हांगकांग के फिलिप याऊ कि कार क्वालिफाइंग मुकाबले के दौरान बैरियर से टकरा गई। कार के बैरियर से टकराने के कारण उसमें आग लग गई जिस कारण से ड्राइवर की मौत हो गई। इस संबंध में आधिकारिक रूप से अभी कोई बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना को कैमरों ने कैद कर लिया है। इस घटना के बाद याऊ को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। इससे पहले पुर्तगाल के मोटरबाइक रेसर लुईस कारेरा की स्ट्रीट सर्किट में दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें