अनुया प्रसाद और प्रांजलि प्रशांत धूमल
- फोटो : @Media_SAI
पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी टोक्यो डेफलिंपिक्स 2025 में चमक बिखेरी है। सोमवार को अनुया प्रसाद ने 241.1 अंक (विश्व रिकॉर्ड) के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रांजलि प्रशांत धूमल ने 236.8 अंक के साथ रजत पदक पर निशाना लगाया। इससे पहले, रविवार को भारत के युवा निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने टोक्यो में चल रहे डेफलिंपिक्स में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जबकि मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने 250.1 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया था।