फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनिश ओपन: परदे के नायक का बेटा तैराकी में स्वर्ण के साथ बना हीरो, पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में जीता सोना

Tue, 19 Apr 2022 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन

सार

16 वर्ष के वेदांत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8:17.28 की टाइमिंग निकाली। उन्होंने स्थानीय तैराक एलेक्जेंडर एल बिजॉर्न को 0.10 सेकंड के अंतर से हराकर पोडियम के शीर्ष पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने शानदार फार्म जारी रखते हुए कोपनहेगन में आयोजित दानिश ओपन में स्वर्ण जीतकर अपना दूसरा पदक हासिल किया। युवा खिलाड़ी ने पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में पीला सोना हासिल किया।
विज्ञापन


16 वर्ष के वेदांत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8:17.28 की टाइमिंग निकाली। उन्होंने स्थानीय तैराक एलेक्जेंडर एल बिजॉर्न को 0.10 सेकंड के अंतर से हराकर पोडियम के शीर्ष पर पहुंचे। वेदांत ने इस स्पर्धा में स्वर्ण जीत लिया लेकिन अभी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर से काफी पीछे हैं। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले यूएसए के रॉबर्ट फिंक ने 7:41.87 का समय निकाला था।

विश्व रिकॉर्ड 7:32.12 का है। फिल्म अभिनेता के बेटे वेदांत ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार लाया है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में शुक्रवार को रजत पदक जीता था और 200 मीटर स्पर्धा में अपनी टाइमिंग में सुधार किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में अभी तक दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


भारत के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश ने पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई ए के फाइनल में 54.24 की टाइमिंग के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि तानिश जार्ज मैथ्यू 56.44 की टाइमिंग के साथ सी फाइनल में शीर्ष पर रहे। हीट्स के शीर्ष आठ तैराक फाइनल ए के लिए क्वालीफाइ करते हैं। वहीं अगले आठ बी के लिए और अगले सी फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें