फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Norway Chess: गुकेश-प्रज्ञानंद की नॉर्वे शतरंज में अच्छी शुरुआत, टाईब्रेक में जीते; शीर्ष खिलाड़ी कार्लसन हारे

Tue, 26 May 2026 04:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो

सार

विश्व चैंपियन डी गुकेश और भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने टाईब्रेक में अपने-अपने मुकाबले जीते। हालांकि, विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए विन्सेंट कीमर के खिलाफ एक कड़े और तनावपूर्ण मैराथन मुकाबले के बाद जीत हासिल की। वहीं, आर प्रज्ञानंद ने वेस्ली सो को हराया। लेकिन विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुकेश ने 144 चाल में दर्ज की जीत
गुकेश ने लगभग पांच घंटे तक चले 144 चाल के मुकाबले के बाद आर्मागेडन (मुख्य बाजी ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेक मुकाबला) में जीत के बदौलत 1.5 अंक हासिल किए, जबकि कीमर को क्लासिकल मुकाबला बराबर रहने के कारण एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। इस मैराथन मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अंतिम चरणों में स्पष्ट रूप से घबराया हुआ दिखा, जबकि जर्मन खिलाड़ी ने पूरे क्लासिकल मुकाबले में संयम बनाए रखा। टाईब्रेक में हालांकि गुकेश ने जीत हासिल करने में देर नहीं लगाई।

प्रज्ञानंद और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो के बीच क्लासिकल मुकाबला भी ड्रॉ रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने आर्मागेडन टाईब्रेक में शानदार जीत हासिल की। दिन में हालांकि चर्चा का विषय मौजूदा चैंपियन कार्लसन की क्लासिकल शतरंज में अलीरेजा फिरोजा के हाथों हार थी। इस जीत से फिरोजा ने तीन अंक हासिल किए। कार्लसन ने मैच के अधिकांश हिस्से में नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन समय की कमी के कारण उनसे एक बड़ी चूक हो गई जिससे फिरोजा को बढ़त मिल गई। फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर ने इसका फायदा उठाते हुए जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन

गुकेश-प्रज्ञानंद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर
फिरोजा ने इस तरह से 10 दौर की प्रतियोगिता में तीन अंकों के साथ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है, जबकि गुकेश और प्रज्ञानंद 1.5-1.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वेस्ली सो और कीमर के एक-एक अंक हैं, जबकि कार्लसन ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। महिला वर्ग में बिबिसारा असाउबायेवा ने कोनेरू हम्पी पर क्लासिकल मुकाबले में ही जीत हासिल की। मौजूदा चैंपियन अन्ना मुजिचुक को झू जिनर ने आर्मागेडन टाईब्रेक में हराया। दिव्या देशमुख ने महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ आर्मागेडन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टाईब्रेक में जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें