फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026 Day 11 Schedule: ग्लास्गो में भारत के पास 40 पदकों तक पहुंचने का आखिरी मौका, जानें आज का पूरा शेड्यूल

Sun, 02 Aug 2026 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज अंतिम दिन है और भारत के पास 40 पदकों का आंकड़ा छूने का आखिरी मौका होगा। जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। समापन समारोह में 2030 मेजबान अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर मेजबानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार (2 अगस्त) को समापन हो जाएगा। भारतीय दल के लिए यह प्रतियोगिता का आखिरी दिन है और टीम इंडिया के पास पदकों की संख्या 40 तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर होगा। शनिवार को भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीतकर भारत की कुल पदक संख्या 39 तक पहुंचा दी। अब अंतिम दिन जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।

विज्ञापन

जूडो में तीन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद
भारत की ओर से महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नरंग, पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह और पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास चुनौती पेश करेंगे। अब तक जूडो में भारत चार पदक जीत चुका है। यदि ये तीनों खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहते हैं तो भारत का कुल पदक आंकड़ा 40 के पार पहुंच सकता है। तीनों खिलाड़ियों के शुरुआती मुकाबले दोपहर में होंगे। जीत मिलने पर वे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर पदक मुकाबलों में उतरेंगे। जूडो के सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

ट्रैक साइक्लिंग में भी पदक पर नजर
 

  • वेलोड्रोम में दिन की शुरुआत दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों के पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस के पहले दौर से होगी। इसके बाद रोनाल्डो सिंह लैटोंजम पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में पदक के लिए चुनौती देंगे।
  • वहीं पैरा साइक्लिंग में लीशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में हिस्सा लेंगी। यदि दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों क्वालिफाई करते हैं तो वे रात में होने वाले 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल में भी उतरेंगे।

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की शुरुआत करेगा अहमदाबाद
प्रतियोगिता के समापन समारोह में एक ऐतिहासिक पल भी देखने को मिलेगा। ग्लास्गो 2026 के समापन के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और होस्ट बैटन आधिकारिक रूप से अहमदाबाद को सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही भारत में होने वाले 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की औपचारिक मेजबानी यात्रा शुरू हो जाएगी।

भारत का शेड्यूल (2 अगस्त, रविवार)

समय (IST) स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी / मुकाबला
2:09 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस (पहला दौर)
2:30 PM जूडो ईशरूप नरंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड), महिला -78 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
2:40 PM* जूडो अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस), पुरुष -100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
3:00 PM* जूडो यश घंघास – पुरुष +100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
नोट: जूडो में भारतीय खिलाड़ी शुरुआती मुकाबले जीतते हैं तो वे दिन में आगे के राउंड
और शाम से शुरू होने वाले सेमीफाइनल तथा पदक मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
3:51 PM ट्रैक साइक्लिंग रोनाल्डो सिंह – पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
7:30 PM से जूडो सेमीफाइनल (यदि भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करते हैं)
8:40 PM पैरा साइक्लिंग लीसा दास – महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
9:09 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल (यदि क्वालिफाई करते हैं)
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 10वें दिन के हाइलाइट्स: भारत के लिए 10 बड़े अपडेट
 

  1. मुक्केबाजों ने रिकॉर्डतोड़ सात स्वर्ण पदक जीते – इनमें से महिला मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण और पुरुष मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण जीते। वहीं, इसके अलावा मुक्केबाजी में तीन रजत भी आए।
  2. गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास – पुरुष 5000 मीटर में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। साथ ही एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने।
  3. सोमन राणा ने जीता स्वर्ण – पैरा एथलेटिक्स की पुरुष F57 शॉटपुट स्पर्धा में 13.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  4. शुभम जुयाल का रजत – पुरुष F57 शॉटपुट में 13.28 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीतकर भारत ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों हासिल किए।
  5. त्रिकूद में डबल पोडियम – प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर की छलांग के साथ रजत, जबकि सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने 16.52 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।
  6. एथलेटिक्स में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – भारत ने ट्रैक एंड फील्ड में 10 पदक (5 रजत, 5 कांस्य) जीते। स्वर्ण नहीं मिला, लेकिन 2010 दिल्ली (12 पदक) के बाद यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
  7. प्रियंका गोस्वामी पदक से चूकीं – महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद चौथे स्थान पर रहीं। दूसरी भारतीय रवीना अयोग्य घोषित हुईं।
  8. देव कुमार मीणा का चौथा स्थान – राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पोल वॉल्टर देव कुमार मीणा 5.30 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि कुलदीप कुमार छठे स्थान पर रहे।
  9. रमेश शनमुगम सातवें स्थान पर – पैरा एथलेटिक्स की पुरुष T54 1500 मीटर फाइनल में रमेश शनमुगम सातवें स्थान पर रहे।
  10. मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में छठा स्थान – विशाल टीके, अंसा बाबू, संतोष कुमार और रशदीप कौर की भारतीय टीम फाइनल में छठे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें