फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2014: विजेंदर को मिला रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के विजेंदर सिंह को पुरुषों के 75 किलो मिडले में रजत से संतोष करना पड़ा। विजेंदर को फाइनल में इंग्लैंड के एंटोनी फ्वॉलर के हाथों शिकस्त मिली। भारत के राजिंदर राहेलु ने पुरुषों के पैरा हेवीवेट ग्रुप ए पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने यह पदक 180.5 किलो भार उठाकर अपने नाम किया।
विज्ञापन


हरियाणा के मनदीप जांगड़ा को पुरुषों के 69 किलो वेल्टर में रजत से संतोष्ा करना पड़ा। उन्हें फाइनल इंग्लैंड के स्कॉट फिट्जगेराल्ड से शिकस्त मिली।

सिंधू और गुरुसाईदत्त ने जीता कांस्य
बैडमिंटन के सिंगल्स स्पर्धा में महिलाओं में पीवी सिंधू और पुरुषों में आरएमवी गुरुसाईदत्त ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के सिंगल्स में भारत की पीवी सिंधू को सफर सेमीफाइनल में थम गया लेकिन इस निराशा को पीछे छोड़ते हुए सिंधू ने तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मुकाबला जीतकर देश को कांस्य पदक दिलाया।

सिंधू ने प्लेऑफ मुकाबले में मलयेशिया की जिंग यि टी को 23-21, 21-9 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले सिंधू को सेमीफाइनल में कनाडा की एम ली के हाथों 22-20, 22-20 से शिकस्त मिली थी। सिंधू को 20 मिनट तक चले पहले गेम में जबरदस्त चुनौती मिली। लेकिन सिंधू ने दूसरा गेम महज 12 मिनट में अपने नाम कर लिया। वहीं, गुरुसाईदत्त ने इंग्लैंड के राजीव क्वैसेफ को 21-15, 14-21 और 21-19 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


सकिना खातून ने जीता कांस्य पदक
भारत की सकिना खातून ने महिलाओं की 61 किलो लाइटवेट पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक नाइजीरिया की इस्थर ओयेमा ने जीता जबकि इंग्लैंड की नताली ब्लैक ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय लिफ्टर ने 88.2 किलो का वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही जबकि इस्थर ने 136 किलो और नताली ने 100.2 किलो का वजन उठाया।

इस बार पदक का रंग बदल लेंगे कश्यप

साइना नेहवाल की अनुपस्थिति में ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में गई भारतीय बैडमिंटन टीम को मिश्रित सफलता हासिल हुई है।

बैडमिंटन में सबसे बड़े पदक की भारतीय उम्मीद और पिछली बार कांस्य पदक विजेता परुपल्ली कश्यप ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के राजीव ओसेफ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21, 21-17, 21-18 से हराकर पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

27 वर्षीय कश्यप कश्यप ने ओसेफ को 83 मिनट में हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम करीबी अंतर से 18-21 से हारने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

कश्यप ने चार साल पहले दिल्ली में इनहीं खेलों में कांस्य पदक जीता था और इस बार फाइनल में पहुंचकर उन्होंने अपने पदक का रंग बदलना सुनिश्चित कर लिया है।

कश्यप का फाइनल में भारत के एमआरवी गुरुसाईदत्त और सिंगापुर के डैरेक वोंग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में विजेता से मुकाबला होगा।

पीवी सिंधू सेमीफाइनल में हारीं

पी कश्यप के फाइनल में पहुंचने की खुशी उस समय काफूर हो गई जब महिला वर्ग में पीवी सिंधू सेमीफाइनल में हार गईं।

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिंधू को सेमीफाइनल में कनाडा के मिशेल ली के हाथों लगातार गेमों में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि सिंधू के पास महिला वर्ग के एकल में कांस्य पदक जीतने का मौका है।

फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

पिछली बार की रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम ने इस बार भी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नियमित कप्‍तान सरदार सिंह की अनुप‌स्थिति में मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को शानदार मुकाबले में 3-2 से हराया।

भारतीय टीम को स्वर्ण पदक के लिए फिर से ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से भिड़ना होगा। पिछली बार दिल्‍ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत 8-0 से रौंदा था।

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत पहले हाफ तक 1-2 से पीछे था। लेकिन दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए भारत ने 2 और गोल दागे, जिससे स्कोर 3-2 हो गया। यही स्कोर अंत तक रहा। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने दो और आकाशदीप सिंह ने एक गोल किया।
विज्ञापन

टेटे में भारतीय जोड़ी ने जीता रजत पदक

गत चैंपियन शरत कमल और एंथोनी अमलराज को इस बार राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष युगल टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में भारतीय जोड़ी सिंगापुर की जोड़ी से 1-3 से हार गई और खिताब बचाने का सपना टूट गया।

तीन बार के राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता शरत और अमलराज को ग्लासगो में शुक्रवार रात हुए फाइनल मुकाबले में सिंगापुर के हू ली और निंग गाओ की जोड़ी के हाथों 11-8, 7-11, 9-11, 5-11 से हार झेलनी पड़ी थी। 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस में भारत का यह पहला पदक है।

गत चैंपियन शरत एकल के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं जहां उनके पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। क्वा
र्टर फाइनल में शरत ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहाल को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें