फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nations League: रोते हुए नेशंस लीग से बाहर हुए रोनाल्डो, स्पेन से हारा पुर्तगाल, सेमीफाइनल में ये चार टीमें

Wed, 28 Sep 2022 11:34 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रागा

सार

नेशंस लीग के नियम के अनुसार लीग-ए के चार ग्रुपों में शीर्ष पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाती हैं। इस तरह ग्रुप-1 से क्रोएशिया, ग्रुप-2 से स्पेन, ग्रुप-3 से इटली और ग्रुप-4 से नीदरलैंड अंतिम-4 में पहुंचने मे सफल रही।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यूईएफए नेशंस लीग का अंत शर्मनाक तरीके से हुआ। उनकी टीम पुर्तगाल लीग ए ग्रुप-2 में स्पेन के खिलाफ 0-1 से हार गई। इस हार से टूट चुके रोनाल्डो रोते हुए मैदान से बाहर गए। इस हार के साथ पुर्तगाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्पेन 11 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा। वहीं, पुर्तगाल 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


नेशंस लीग के नियम के अनुसार लीग-ए के चार ग्रुपों में शीर्ष पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाती हैं। इस तरह ग्रुप-1 से क्रोएशिया, ग्रुप-2 से स्पेन, ग्रुप-3 से इटली और ग्रुप-4 से नीदरलैंड अंतिम-4 में पहुंचने मे सफल रही। पुर्गताल के अलावा विश्व चैंपियन फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, बेल्जियम और पोलैंड जैसी मजबूत टीमें भी बाहर हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Lionel Messi: लियोनल मेसी का क्रेज, 30 मिनट में तीन बार मैदान पर पहुंचे फैंस, अर्जेंटीना की लगातार 35वीं जीत
विज्ञापन


2019 में पहले नेशंस लीग को जीतने वाले पुर्तगाल की टीम को स्पेन के खिलाफ सिर्फ एक अंकों की जरूरत थी। वह अगर मैच ड्रॉ भी करा लेता तो सेमीफाइनल में पहुंच जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल नहीं किया। दूसरे हाफ के अंत तक ऐसा लग रहा था कि पुर्तगाल मैच ड्रॉ कराने में सफल हो जाएंगा, लेकिन 88वें मिनट में मैच पलट गया।
 
ये भी पढ़ें: Nations League: इटली नेशंस लीग के सेमीफाइनल में, इंग्लैंड-जर्मनी ने 3-3 से खेला ड्रॉ, इंग्लैंड रेलीगेट

स्पेन के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा ने 88वें मिनट में निको विलियम्स के पास पर गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही स्पेन सेमीफाइनल में पहुंच गया। वहीं, पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना टूट गया। वर्ल्ड कप से पहले उनका फॉर्म खराब चल रहा है। वह नेशंस लीग के पांच मैचों में सिर्फ दो ही गोल कर सके। रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग के छह मैचों में एक भी गोल नहीं कर सके हैं। वहीं, यूरोप लीग में उनके नाम एक गोल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें