रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी हैं। उनके 3.76 मिलियन (37.6 करोड़) फॉलोअर हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही रोनाल्डो का क्रेज नहीं है। उनके ट्विटर पर भी करोड़ों फॉलोअर हैं। रोनाल्डो के ट्विटर पर 105 मिलियन (10.5 करोड़) फॉलोअर हैं। रोनाल्डो और मेसी इन दिनों कतर में हैं। दोनों की टीमें फीफा विश्व कप में अपनी दावेदारी पेश करने पहुंची है।
विराट फॉलोअर्स के मामले में सातवें स्थान पर
इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो और मेसी के बाद फॉलोअर के मामले में तीसरे स्थान पर अमेरिका की मॉडल काइली जेनर हैं। उनके 3.46 मिलियन (34.6 करोड़) फॉलोअर हैं। अमेरिका की गायक सेलेना गोमेज चौथे और अभिनेता ड्वेन जॉनसन चौथे स्थान पर हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 2.03 मिलियन फॉलोअर (20.3 करोड़) के साथ सातवें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: भारत में नफरत फैलाने वाले जाकिर नाइक को कतर से बुलावा, पूरे विश्व कप के दौरान धार्मिक भाषण देंगे
आखिरी विश्व कप में उतरे मेसी-रोनाल्डो!
फीफा विश्व कप में सबकी नजरें इस साल लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल पर है। इन दोनों का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। ऐसे में इस सदी के ये दो महान फुटबॉलर्स अपनी-अपनी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे। रोनाल्डो और मेसी दोनों ने ही कोई विश्व कप खिताब नहीं जीता है।
ये भी पढ़ें: FIFA WC: फीफा वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने कतर पहुंचे उपराष्ट्रपति, ओपनिंग सेरेमनी में भी नजर आए