पेनाल्टी पर की हैट्रिक पूरी
रोनाल्डो ने 21वें मिनट में ही बाएं पैर से गोल करके अपना और टीम का मैच में खाता खोल दिया। इसके बाद 40वें मिनट में रोनाल्डो ने दूसरा गोल किया, लेकिन उनके गोल को वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की मदद से जांचा गया और फिर रेफरी ने गोल की पुष्टि कर दी।
पहले हाफ में रोनाल्डो ने अल नस्र को 2-0 से आगे रखा। दूसरे हाफ में भी गोल की शुरुआत रोनाल्डो ने की। उन्होंने 53वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस बीच, रोनाल्डो ने अपने गोल करने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने 61वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके अपने क्लब करियर में गोल की संख्या 503 कर ली।
रोनाल्डो के रहते टीम ने पहली जीत भी दर्ज की है। पिछले दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे। 2019 सितंबर में पुर्तगाल और लिथुआनिया मैच के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब रोनाल्डो ने किसी मैच में चार गोल किए हैं। यह मैच यूरोपियन चैंपियनशिप के क्वालिफाईंग टूर्नामेंट के दौरान खेला गया था। 2018 मार्च के बाद रोनाल्डो ने किसी क्लब के लिए एक मैच में चार गोल किए हैं। इससे पहले उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए खेलते हुए ला लीगा में गिरोना के खिलाफ चार गोल दागे थे।
रोनाल्डो ने कौन से क्लब के लिए कितने गोल किए
| वर्ष |
क्लब |
मैच |
गोल |
| 2002–2003 |
स्पोर्टिंग सीपी बी |
2 |
0 |
| 2002–2003 |
स्पोर्टिंग सीपी |
25 |
3 |
| 2003–2009 |
मैनचेस्टर यूनाईटेड |
196 |
84 |
| 2009–2018 |
रियल मैड्रिड |
292 |
311 |
| 2018–2021 |
युवेंतस |
98 |
81 |
| 2021–2022 |
मैनचेस्टर यूनाइटेड |
40 |
19 |
| 2023– |
अल नस्र |
3 |
5 |
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा- चार गोल करके बहुत अच्छा लग रहा है। मैं खुश हूं कि 500 गोल करने में सफल हुआ। टीम की यह शानदार जीत रही। रोनाल्डो 500 या इससे ज्यादा लीग गोल करने के मामले में विश्व के पांचवें फुटबॉलर बने हैं। उनसे पहले पेले (604 गोल), रोमारियो (544 गोल), जोसेफ बिकान (518 गोल) और फेरेंस पुस्कास (514 गोल) ने 500+ गोल किए थे।