फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: फ्रेंच ओपन की उपविजेता पाव्लुचेंकोवा कोरोना संक्रमित, ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने पर संदेह

Fri, 31 Dec 2021 12:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

रूस की इस 30 साल की खिलाड़ी ने कोरोना जांच में पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद मंगलवार से एकांतवास में हैं। 
विज्ञापन
अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंच ओपन की उपविजेता अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इससे उनके 17 जनवरी से शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने पर संदेह है। रूस की इस 30 साल की खिलाड़ी ने कोरोना जांच में पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद मंगलवार से एकांतवास में हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरा पूरी तरह से टीकाकरण (वैक्सीनेशन) हो गया है और मैं दुबई में सत्र की शुरुआत की तैयारी कर रही थी। हम हालांकि बहुत कठिन और अप्रत्याशित समय में जी रहे हैं। 

अनास्तासिया ने कहा- अभी मैं पूरी तरह दूसरों से अलग, एक विशेष होटल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। वह अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है 11वीं रैंकिंग पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें