13 साल पुरानी प्रतिद्वंद्विता फिर होगी जिंदा
मैकग्रेगर और होलोवे पहली बार अगस्त 2013 में बोस्टन में भिड़े थे। उस समय दोनों ही यूएफसी में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। उस मुकाबले में मैकग्रेगर ने सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की थी, जबकि फाइट के दौरान उनका एसीएल भी चोटिल हो गया था। दूसरी तरफ होलोवे बाद में यूएफसी इतिहास के सबसे महान फेदरवेट फाइटर्स में शामिल हुए। अब दोनों फाइटर्स एक दशक बाद फिर आमने-सामने होंगे, लेकिन इस बार परिस्थितियां और वजन वर्ग दोनों अलग होंगे। यह मुकाबला वेल्टरवेट कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा।
फैंस को बड़ी फाइट का इंतजार
मैकग्रेगर की वापसी की खबर से एमएमए फैंस में जबरदस्त उत्साह है। उनकी लोकप्रियता और आक्रामक अंदाज ने उन्हें यूएफसी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनाया है। दूसरी तरफ होलोवे अपनी शानदार तकनीक और स्टैमिना के लिए जाने जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पांच साल बाद लौट रहे मैकग्रेगर क्या पहले जैसी धमाकेदार वापसी कर पाते हैं या नहीं।