फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Goswami: पैदल चाल एथलीट प्रियंका ने 35 किमी में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, मंजू रानी को पीछे छोड़ा

Sun, 23 Mar 2025 08:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की ओलंपियन प्रियंका ने 2023 में रांची में नेशनल ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में मंजू रानी द्वारा बनाए गए 2:57:54 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रियंका ने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
प्रियंका गोस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पैदल चाल की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने स्लोवाकिया के डुडिंस में डुडिंस्का 50 प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं की 35 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। प्रियंका ने गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में दो घंटे 56 मिनट 34 सेकंड (2:56:34) का समय निकाला और 11वें स्थान पर रहीं। उनका पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3:13:19 था। 
विज्ञापन


दो बार की ओलंपियन प्रियंका ने 2023 में रांची में नेशनल ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में मंजू रानी द्वारा बनाए गए 2:57:54 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रियंका ने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था। इक्वाडोर की पाउला मिलेना टोरेस ने 2:44:26 के समय के साथ महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीती। पेरू की किम्बर्ली गार्सिया (2:45:59) और पोलैंड की कटारज़ीना ज़डज़ीब्लो (2:46:59) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस बीच राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक आकाशदीप सिंह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में 1:24:13 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें