फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026 Medals Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, झंडू के कांस्य से भारत किस स्थान पर?

Sat, 25 Jul 2026 11:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया पांच स्वर्ण समेत कुल 13 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि भारत कौन से स्थान पर है।
विज्ञापन
तस्वीर में बाईं ओर मौजूद जेना जोन्स ने स्वर्ण और जबकि उनकी हमवतन किरेली हेज ने कांस्य पदक जीता - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में दूसरे दिन के मुकाबलों के बाद पदक तालिका का स्वरूप साफ होने लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


नाइजीरिया तीन स्वर्ण और तीन रजत सहित छह पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। पैरा पावरलिफ्टिंग में उसके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। मेजबान स्कॉटलैंड दो स्वर्ण और दो रजत के साथ तीसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड चौथे स्थान पर, फिर कनाडा
इंग्लैंड के खाते में कुल आठ पदक हैं, जो स्कॉटलैंड से अधिक हैं। हालांकि उसके पास सिर्फ एक स्वर्ण पदक है, जबकि चार रजत और तीन कांस्य पदक हैं। इसी वजह से वह चौथे स्थान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में रैंकिंग का निर्धारण सबसे पहले स्वर्ण पदकों की संख्या के आधार पर किया जाता है। कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेल्स भी शुरुआती दिनों में पदक जीतने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन

झंडू कुमार ने भारत का खाता खोला
भारत के लिए अब तक एकमात्र पदक पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने जीता है। उन्होंने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ग्लास्गो खेलों में भारत का पदक खाता खोला। इसी उपलब्धि के साथ भारत और मलेशिया संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। भारतीय दल को आने वाले दिनों में मुक्केबाजी, तैराकी, जिम्नास्टिक्स और अन्य स्पर्धाओं से पदकों की उम्मीद रहेगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पदक तालिका (दूसरे दिन के बाद)

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
1 ऑस्ट्रेलिया 6 2 5 13
2 नाइजीरिया 3 3 0 6
3 स्कॉटलैंड 2 2 0 4
4 इंग्लैंड 1 4 3 8
5 कनाडा 1 0 2 3
6 द. अफ्रीका 1 0 2 3
7 न्यूजीलैंड 0 2 0 2
8 वेल्स 0 1 0 1
9 मलयेशिया 0 0 1 1
9 भारत 0 0 1 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें