महिला डिस्कस थ्रो में भारत को निराशा हाथ लगी। सीमा पूनिया फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने छह अटैम्प्ट में से दो अटैम्प्ट फाउल रहे। पहले प्रयास में उन्होंने 52.28 मीटर दूर चक्का फेंका। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 55.92 मीटर दूर चक्का फेंका। तीसरे प्रयास में सीमा ने 52.30 मीटर दूर चक्का फेंका। चौथा और पांचवां प्रयास सीमा का फाउल रहा। छठे और आखिरी प्रयास में सीमा ने 53.81 मीटर दूर चक्का फेंका।
इसी इवेंट में भारत की एक और एथलीट नवजीत कौर ढिल्लन आठवें स्थान पर रहीं। उन्होंने पहले प्रयास में 50.95 मीटर, दूसरे प्रयास में 53.14 मीटर दूर चक्का फेंका। तीसरा प्रयास नवजीत का फाउल रहा। चौथे प्रयास में नवजीत ने 52.21 मीटर दूर चक्का फेंका। पांचवें प्रयास में उन्होंने 52.46 मीटर दूर और छठे प्रयास में 53.51 मीटर दूर चक्का फेंका।
नाइजीरिया की चिओमा ओनयेकवेरे ने 61.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण जीता। वहीं, इंग्लैंड की जेड लेली ने 58.42 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक हासिल किया। नाइजीरिया की ही ओबीगेरी आमाएची ने 56.99 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।
यह भारत के लिए पांचवें दिन (मंगलवार) का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था। कुल मिलाकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 13वां पदक रहा।
पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।
इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम 2-1 से पीछे हो गई। इसके बाद भारत को स्वर्ण के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने थे।
चौथे मैच में विमेंस डबल्स का मुकाबला हुआ। इसमें मलेशिया की कूंग ली पियर्ली तान और मुरलीधरन थिनाह की जोड़ी ने त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हरा दिया। इस तरह मलेशिया ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया, जबकि भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा।
बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।
इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग से हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। अब विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स का मैच बाकी है। भारत को स्वर्ण के लिए यह दोनों मैच जीतने होंगे।
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।
इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एंग त्जे योंग से जारी है। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरा और निर्णायक गेम जारी है।
बॉक्सर रोहित टोकस ने पुरुषों के वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा) कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से घाना के अल्फ्रेड कोटे को 5-0 से हराया।
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।
इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एंग त्जे योंग से जारी है।
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।
इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु का मुकाबला मलेशिया की जिन वेई गोह से जारी है। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की।
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हुआ। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई है।
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से जारी है। पहला गेम मलेशियाई जोड़ी ने 21-18 से जीत लिया है।
भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पॉल कोल से हार गए हैं। उन्हें पॉल कोल ने 3-0 से हरा दिया। सौरव तीन गेमों में से एक भी गेम नहीं जीत पाए। कोल ने उन्हें पहले गेम में 11-9, दूसरे गेम में 11-4 और तीसरे गेम में 11-1 से हराया। अब वह बुधवार को कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलेंगे।
स्कैश के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में सौरभ घोषाल और न्यूजीलैंड के पॉल कोल के बीच मुकाबला जारी है। घोषाल पहला गेम 9-11 से हार गए हैं।
स्कैश के महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल में भारत की सुनैना सारा कुरुविला ने पाकिस्तान की फैजा जफर को हराकर रजत पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने जफर को 11-2, 11-4, 11-5 से हरा दिया।
वेटलिफ्टिंग के 96 किग्रा भार वर्ग में भारत के विकास ठाकुर ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 346 किग्रा भार उठाया। विकास ने स्नैच राउंड में 155 किग्रा और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया था। यह भारत का 12वां पदक है।
भारतीय टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। बर्मिंघम खेलों में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। अब कुल पदक 11 हो गए हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है। अपने तीसरे मुकाबले में सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से हार गई। भारत के लिए मैच में इकलौता गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। वहीं, इंग्लैंड के लिए पहला गोल जिसेल एंसली और दूसरा गोल टेस होवार्ड ने किया। हन्ना मार्टिन ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। भारत ने इससे पहले घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था।
टेबल टेनिस में पुरुष टीम के फाइनल मैच में भारत ने बढ़त हासिल कर ली है। साथियां गुणशेखरन ने यू पैंग को 12-10, 7-11, 11-7 और 11-4 से हारकर मैच को अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत की यह दूसरी जीत है। अब दो मैच बचे हैं। टीम इंडिया को स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए एक मैच को जीतना होगा।
वेटलिफ्टिंग के 96 किग्रा भार वर्ग में भारत के विकास ठाकुर का मुकाबला चल रहा है। उन्होंने स्नैच राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले प्रयास में 149 किग्रा, दूसरे प्रयास में 153 किग्रा और तीसरे प्रयास में 155 किग्रा वजन उठाया। इस तरह उनका सर्वोच्च स्कोर 155 किग्रा रहा।
टेबल टेनिस में पुरुष टीम का मुकाबला सिंगापुर से जारी है। फाइनल के दूसरे मैच में भारत के अंचत शरत कमल हार गए। उन्हें झे यू चेऊ ने हराया। कमल यह मैच 7-11, 14-12, 3-11, 9-11 से हारे। फरि
भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। उसने अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला है।
भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। 14वें एंड में टीम को पांच अंक मिले। इस तरह भारत 15-10 से आगे होकर फाइनल जीतने के करीब पहुंच गया है।
टेबल टेनिस, पुरुष टीम फाइनल में हरमीत देसाई और साथियान की जोड़ी ने योंग और येव पांग की जोड़ी को 13-11, 11-7, 11-5 से हराया। पांच मैचों के टीम गेम में भारतीय टीम ने सिंगापुर पर 1-0 की बढ़त बना ली है।
महिलाओं के लॉन बॉल फाइनल में एंड 12 में दक्षिण अफ्रीका ने दो अंक हासिल कर स्कोर को 10-10 की बराबरी पर पहुंचा दिया था। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने एंड 13 में शानदार वापसी की और मैच दो अंकों की बढ़त फिर से हासिल कर ली। इस तरह स्कोर भारत के पक्ष में 12-10 हो गया है।
भारत ने एंड 11 में शानदार वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर लिए हैं। इस तरह उसने दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर ली है। भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण की उम्मीद नहीं छोड़ी है। फिलहाल स्कोर 10-10 हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका का मैच में शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने एंड 11 के बाद भारत पर दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। वह पहली बार मैच में भारत से आगे हुआ है। फिलहाल स्कोर 10-8 है।
टेबल टेनिस के पुरुष टीम स्पर्धा में भारत का फाइनल मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया के सामने सिंगापुर है। भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो स्वर्ण पदक अपने नाम कर लेगा।
दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया है। भारत ने छह अंकों की बढ़त लेने के बाद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अफ्रीकी टीम को एंड 10 में भी दो अंक मिले। इस तरह स्कोर 8-8 की बराबरी पर पहुंच गया है।
दक्षिण अफ्रीका ने एंड 9 में भी शानदार प्रदर्शन किया। उसने दो अंक और हासिल किए। अब भारतीय टीम की बढ़त घटकर सिर्फ दो अंकों की रह गई है। एक समय भारत छह अंक आगे था। भारत अभी भी मैच में 8-6 से आगे है।
महिला लॉन बॉल टीम ने दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की है। एंड 7 तक 2-8 से पिछड़ने के बाद उसने एंड 8 में दो अंक हासिल किए हैं। अब भारतीय टीम 8-4 से आगे है।
महिला लॉन बॉल टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। एंड 7 के बाद टीम इंडिया 8-2 से आगे है।
महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में भारत की दुती चंद चौथे स्थान पर रहीं। हीट पांच में दुती ने 11.55 सेकंड का समय निकाला।
महिला लॉन बॉल टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। एंड 6 के बाद टीम इंडिया 7-2 से आगे है।
लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिलहाल 4-2 से आगे हो गई है।
महिला लॉन बॉल का फाइनल मैच शुरू हो गया है। भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। फिलहाल दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।
महिला शॉटपुट स्पर्धा में भारत की मनप्रीत कौर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने 16.78 मीटर दूर थ्रो फेंका।
भारतीय महिला लॉन बॉल टीम थोड़ी देर में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। उसने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है। अब टीम की नजर अफ्रीका को हराकर स्वर्ण जीतने पर होगी।
स्नैच राउंड में शानदार प्रदर्शन करने बाद पूनम ने क्लीन एंड जर्क में खराब शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 116 किग्रा भार उठाने का फैसला किया, लेकिन वह नाकाम रहीं। इसके बाद दूसरे प्रयास में भी वह 116 किग्रा भार नहीं उठा पाईं। वह तीसरे में राउंड में 116 किग्रा उठाने में सफल रहीं, लेकिन रेफरी ने उसे खारिज कर दिया। इस तरह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूनम खाली हाथ बर्मिंघम से लौटेंगी।
राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स के मुकाबले आज से शुरू हो गए हैं। पुरुष लॉन्ग जंप में भारत के श्रीशंकर और मोहम्मद अनस याहिया ने फाइनल में अपना स्थान बना लिया है।
स्नैच राउंड में पूनम यादव का तीसरा प्रयास भी सफल रहा। उन्होंने 98 किग्रा भार उठा लिया है। इस तरह स्नैच राउंड में उनका स्कोर 98 किग्रा रहा।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग में पूनम यादव पदक की दौड़ में हैं। उन्होंने स्नैच राउंड के पहले प्रयास में 95 किग्रा भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने 95 किग्रा भार उठा लिया।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 76 किग्राभारवर्ग में पूनम यादव ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 95 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया, लेकिन वो असफल रहीं।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में पूनम का मुकाबला शुरू हो चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वो वेटलिफ्टिंग में देश को आठवां पदक दिला सकती हैं। अगर वो पदक जीतती हैं तो यह इस इवेंट में भारत के लिए 10वां पदक होगा। पूनम इससे पहले 2018 कॉमनवेल्थ में स्वर्ण और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था।
लॉन बॉल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मुकाबले में शुरू हो चुके हैं। महिला युगल में लवली चौबे और नयनमोनी का मुकाबला न्यूजीलैंड की सेलीना गोडार्ड और कैटेलिन इंच से है। वहीं, महिलाओं के तीन खिलाड़ियों के मुकाबले में भारत की तानिया चौधरी, पिंकी और रूपा रानी का मुकाबला न्यूजीलैंड की निकोल, टायला ब्रूस और वल स्मिथ से है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता, जबकि विजय यादव ने कांस्य अपने नाम किया। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने भी कांस्य पदक दिलाया। चौथे दिन वेटलिफ्टर अजय सिंह पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। चौथे दिन क्या-क्या हुआ जानने के लिए यहां क्लिक करें।
लॉन बॉल
महिला युगल राउंड 1 - भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 1 - भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
पुरुष एकल राउंड 1 - मृदुल बोरगोहेन (शाम 4:15 बजे)
महिला (चार खिलाड़ी) स्वर्ण पदक मैच - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4:15 बजे)
पुरुष (चार खिलाड़ी) राउंड 1 - भारत बनाम फिजी (रात 8:45 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 2 - भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8:45 बजे)
तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2 - श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:04 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 - अद्वैत पेज (शाम 4:10 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2 - कुशाग्र रावत (शाम 4:28 बजे)
कलात्मक जिमनास्टिक
पुरुषों का वॉल्ट फाइनल - सत्यजीत मंडल (शाम 5:30 बजे)
पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल - सैफ सादिक तंबोली (शाम 6:35 बजे)
एथलेटिक्स
पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड - एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (दोपहर 2:30 बजे)
महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड- मनप्रीत कौर (दोपहर 3.30 बजे)
महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5- दुती चंद ( शाम 5:17 बजे)
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल - सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों ( देर रात 12:52 बजे)
बैडमिंटन
मिश्रित टीम फाइनल - भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)
बॉक्सिंग
पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ 16 - रोहित टोकस (रात 11:45 बजे)
स्क्वैश
महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल - सुनयना सारा कुरुविला (रात 8:30 बजे)
पुरुष एकल सेमीफाइनल - सौरव घोषाल (रात 9:15 बजे)
टेबल टेनिस
पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (शाम 6:00 बजे)
भारोत्तोलन
महिला 76 किग्रा - पूनम यादव (दोपहर 2:00 बजे)
पुरुष 96 किग्रा - विकास ठाकुर (शाम 6:30 बजे)
महिला 87 किग्रा - उषा बन्नूर एनके (देर रात 11:00 बजे)
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज पांचवां दिन है। इस इवेंट में अब तक भारत नौ पदक जीत चुका है, जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पांचवें दिन भारत को कम से कम दो पदक मिलने तय हैं। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 10 से ऊपर हो जाएगी। पदक तालिका में फिलहाल भारत छठे स्थान पर है। आने वाले दिनों में भारतीय एथलीट अपने देश की स्थिति और बेहतर करना चाहेंगे। पांचवें दिन टेबल टेनिस में पुरुष टीम और बैडमिंटन में मिश्रित टीम फाइनल मैच खेलेंगी और दोनों टीमों से ही स्वर्ण पदक की उम्मीद है।