फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: निकहत जरीन और लवलीना बोर्गोहेन को मिला आसान ड्रॉ, जानें किससे होगा मुकाबला

Thu, 28 Jul 2022 10:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

निकहत रविवार को महिलाओं के 48-50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट वर्ग में मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। एक जीत उन्हें क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी।
विज्ञापन
लवलीना बोर्गोहेन और निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन निकहत जरीन और मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन को राष्ट्रमंडल खेलों की महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शुरुआती दौर में आसान ड्रॉ मिला है। निकहत रविवार को महिलाओं के 48-50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट वर्ग में मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। एक जीत उन्हें क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। वहां उनका मुकाबला वेल्स की हेलेन जोन्स से होगा। निकहत के लिए यह मैच भी आसान ही माना जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, लवलीना शनिवार को अपने शुरुआती हल्के मिडिल वेट (66-70 किग्रा) मुकाबले में न्यूजीलैंड की कम चर्चित एरियन निकोलसन से भिड़ेंगी। इस मैच में जीत मिलने पर क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली वेल्स की रोजी एक्लेस से होगा। 2016 में रजत पदक और 2019 यूरोपीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली रोजी एक्लेस को पहले दौर में बाई मिली है।

लाइटवेट (57-60 किग्रा) डिवीजन में जैस्मीन पहले राउंड बाई मिलने के बाद सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। जैस्मीन के लिए क्वार्टरफाइनल मैच मुश्किल होगा। वह चार अगस्त को न्यूजीलैंड की 2018 गोल्ड कोस्ट कांस्य पदक जीतने ट्रॉय गार्टन के खिलाफ उतरेंगी। महिलाओं के न्यूनतम वजन (45-48 किग्रा) वर्ग में नीतू को पदक हासिल करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। ड्रॉ में आठ मुक्केबाज शामिल हैं। वह तीन अगस्त को क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड से भिड़ेंगी।
विज्ञापन


पुरुषों में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अमित पंघाल एक अगस्त को फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में वानुअतु के नामरी बेरी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। दूसरी ओर, पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले मोहम्मद हुसामुद्दीन 30 जुलाई को अपने शुरुआती फेदरवेट (54-5 किग्रा) मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के अमजोले डाययी से खेलेंगे।

पूर्व एशियाई और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा शुक्रवार को लाइट वेल्टरवेट (60 से 63.5 किग्रा) वर्ग के पहले दौर में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच से भिड़ेंगे। वहीं, वेल्टरवेट (63.5 से 67 किग्रा) मुक्केबाज रोहित टोकस को पहले दौर में बाई मिली। वह दूसरे दौर में घाना के अल्फ्रेड कोटे से दो अगस्त को भिड़ेंगे।

सुमित को भी मिडिलवेट (71-75 किग्रा) वर्ग में पहले दौर में बाई मिली है और रविवार को दूसरे दौर में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के कैलम पीटर्स से होगा। पुरुषों की लाइट हैवीवेट (75 से 80 किग्रा) स्पर्धा में आशीष कुमार को भी पहले दौर में बाई मिली और उनका सामना एक अगस्त को नीयू के ट्रैविस टापाटुएटोआ से होगा। वहीं, संजीत हैवीवेट पहले दौर में सैम के एटो लिउ प्लोड्जिकी-फौगली से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें