फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम का बड़ा एलान, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए 'सर्वोच्च नकद पुरस्कार'

Sat, 30 Aug 2025 05:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः सात करोड़ रुपये, पांच करोड़ रुपये और तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए यह पुरस्कार क्रमशः तीन करोड़ रुपये, दो करोड़ रुपये और एक करोड़ रुपये होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए 'सबसे अधिक नकद पुरस्कार' की घोषणा की है। उन्होंने कहा, 'खेलों में सिर्फ पदक और ट्रॉफी ही नहीं जीती जातीं, बल्कि जीवन भर के लिए सम्मान भी मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले किसी भी सरकार में खेलों पर इतना ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने देश भर में खेलों का परिदृश्य पूरी तरह से बदल दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेताओं पर होगी नोटों की बारिश
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः सात करोड़ रुपये, पांच करोड़ रुपये और तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए यह पुरस्कार क्रमशः तीन करोड़ रुपये, दो करोड़ रुपये और एक करोड़ रुपये होगा। उन्होंने कहा, 'ऐसे पुरस्कारों के साथ-साथ हमने अपने खिलाड़ियों के लिए रोजगार की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। जब कोई खिलाड़ी पदक जीतता है, तो 140 करोड़ भारतीयों को गर्व होता है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में खेलों को सराहा जाता है और उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। यह नया भारत है, जहां हमारे खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित की जाती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें