फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने दिव्या देशमुख को किया सम्मानित, कहा- देश को अगली शतरंज उपलब्धि का इंतजार

Mon, 26 Jan 2026 11:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को 'डायनामाइट न्यूज यंग इंडिया कंट्री' पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने दिव्या की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश को उनकी अगली सफलता का इंतजार है।
विज्ञापन
दिव्या देशमुख - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने सोमवार को महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को 'डायनामाइट न्यूज यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड' से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्या ने देश का नाम रोशन किया है और अब पूरे देश को उनकी अगली बड़ी उपलब्धि का इंतजार है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, 'यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इन बच्चों ने भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। अब देश को आपकी अगली उपलब्धि का इंतजार है।'
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं के चयन के लिए डायनामाइट न्यूज की जूरी की भी सराहना की और इस पहल को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कोठारी ने भी दिव्या देशमुख की प्रशंसा करते हुए उनके माता-पिता डॉ. नम्रता देशमुख और डॉ. जितेंद्र देशमुख को बधाई दी।

कार्यक्रम में डायनामाइट न्यूज की चेयरपर्सन रानी तिबरेवाल ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया, जबकि एडिटर-इन-चीफ मनोज तिबरेवाल आकाश ने पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल और एक लाख रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार के लिए ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और रुमा देवी को भी चुना गया था, जिन्हें यह सम्मान पहले ही प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें