चोट के कारण इस समय क्रिकेट से दूर वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक के बाद एक करके तीन गाड़ियों को ठोक दिया है।
गेल ने ही इस घटना का खुलासा किया कि उन्होंने एक के बाद एक करके तीन कारों को लड़ा दिया है।
34 साल का यह आतिशी बल्लेबाज इस समय हैमिस्ंट्रग इंजरी के कारण वेस्ट इंडीज टीम से बाहर हैं और अपने घर में इलाज करा रहे हैं।
पढ़ें-...पर चूक गया यह भारतीय गेंदबाज
तीन हफ्ते पहले भारत का दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटे क्रिस गेल हादसे का शिकार हुए। टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए थे।
क्रिस गेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "घर पर मैंने तीन कार एक्सीडेंट कर दिए हैं। कोई बड़ी घटना नहीं घटी। सौभाग्य से मैं ठीक और अच्छा हूं। लेकिन यह खतरनाक हो सकता था।"
पढ़ें- एक टेस्ट, दो कप्तान और एक ही उपलब्धि
चोट के कारण ही क्रिस गेल इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं हैं जहां वेस्ट इंडीज की क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है।